शाकाहारी मगरमच्छ बाबिया:- 70 साल से केवल प्रसाद के बल पर जिंदा रहने वाला दुनिया का इकलौता शाकाहारी मगरमच्छ की मौत, देखें किस तरह दी विदाई।

<strong>शाकाहारी मगरमच्छ बाबिया:- 70 साल से केवल प्रसाद के बल पर जिंदा रहने वाला दुनिया का इकलौता शाकाहारी मगरमच्छ की मौत, देखें किस तरह दी विदाई।</strong>

श्री अनंतपद्मनाभ स्वामी मंदिर परिसर के तालाब में 70 सालों से निवास करने वाले दुनिया के इकलौते शाकाहारी मगरमच्छ की रविवार रात मौत हो गई। मंदिर अधिकारियों ने बताया कि लोग प्यार से इस मगरमच्छ को बाबिया बुलाते थे। यह मगरमच्छ शनिवार से गायब था और रविवार रात साढ़े ग्यारह बजे इसका शव मंदिर के तालाब में तैरता दिखा। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस और पशुपालन विभाग को दी गई। मगरमच्छ के शव को लोगों के दर्शन के लिए रखा गया, जहां सोमवार की सुबह कई नेताओं समेत सैकड़ों स्थानीय लोग उसे देखने पहुंचे।<strong>शाकाहारी मगरमच्छ बाबिया:- 70 साल से केवल प्रसाद के बल पर जिंदा रहने वाला दुनिया का इकलौता शाकाहारी मगरमच्छ की मौत, देखें किस तरह दी विदाई।</strong>
मंदिर के अधिकारियों का दावा है कि यह मगरमच्छ पूरी तरह शाकाहारी था और सिर्फ मंदिर में मिलने वाले प्रसाद पर जीवित रहता था। केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री शोभा करंदलाजे ने ट्वीट किया, श्री अनंतपुर झील मंदिर में निवास करने वाला बाबिया विष्णु के चरणों में पहुंच गया है। वह इस मंदिर में श्रीअनंतपद्मनाभ स्वामी को चढ़ाए जाने वाले चावल और गुड़ का प्रसाद खाकर जिंदा था और मंदिर की रक्षा करता था।<strong>शाकाहारी मगरमच्छ बाबिया:- 70 साल से केवल प्रसाद के बल पर जिंदा रहने वाला दुनिया का इकलौता शाकाहारी मगरमच्छ की मौत, देखें किस तरह दी विदाई।</strong>

और पढ़े  उत्तरप्रदेश के 4 हिस्से हुए तो कहां होंगे आप, राजभर से पहले कौन-कौन कर चुका बंटवारे की मांग?
  • Related Posts

    अरुणाचल प्रदेश में असम राइफल्स पर हमला, एक जवान बलिदान, 4 जवान घायल

    अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास मंगलवार सुबह असम राइफल्स की गश्ती टीम पर संदिग्ध उग्रवादियों ने हमला कर दिया। हमले में एक जवान की मौत…

    विदेश मंत्री जयशंकर का बड़ा बयान- हमारी चिंताओं को लेकर अमेरिका गंभीर नहीं

    भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत की सुरक्षा प्राथमिकताओं को लेकर अमेरिका गंभीर नहीं है और ये ही…