अयोध्या होकर जाएगी, वाराणसी-मेरठ वंदे भारत एक्सप्रेस,वाराणसी से आते समय सुबह 11.40 बजे व वापसी में शाम 15.53 बजे होगा ठहराव

गाड़ी संख्या 22490/22489 वंदे भारत एक्सप्रेस (मेरठ सिटी-लखनऊ- मेरठ सिटी) का अयोध्या धाम के रास्ते वाराणसी कैंट तक विस्तार किया गया है। इस ट्रेन का अयोध्या धाम स्टेशन पर प्रथम आगमन समय सुबह 11 बजकर 40 पर है। जबकि यहां केवल 2 मिनट रुकने के बाद 11 बजकर 42 बजे इसका प्रस्थान होने का समय निर्धारित किया गया है।विस्तार के बाद यह ट्रेन आज पहली बार अयोध्या पहुच रही है। इसको लेकर समरोह का आयोजन किया गया है। प्रातः 11:15 बजे अयोध्या धाम स्टेशन परिसर में होने वाले कार्यक्रम में अधिकारियों सहित कई जन प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। इस वंदे भारत ट्रेन में चेयर कार में 440 और एग्जिक्यूटिव श्रेणी में 52 सीटें हैं।मेरठ जंक्शन से चलकर यह ट्रेन अन्य 5 स्टेशन पर बीच में रुक अपने आखिरी स्टेशन वाराणसी तक पहुंचेगी। इसी क्रम में वाराणसी से चलकर बीच में पांच स्टेशन रुक कर मेरठ जंक्शन पहुंचेगी। जिन स्टेशनों पर रुकेगी, उनमें मेरठ, हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी हैं।

और पढ़े  दामाद के साथ रहने की जिद पर अड़ी सास, पुलिस-थाना-पंचायत के बाद भी न मानी
  • Related Posts

    दामाद के साथ रहने की जिद पर अड़ी सास, पुलिस-थाना-पंचायत के बाद भी न मानी

    एक प्रेमी जोड़े की चर्चा इस समय हर जुबान पर है। रिश्ते में सास और दामाद के बीच नजदीकी बनी तो प्रेम संबंध स्थापित हो गए। मामला थाने तक पहुंचा।…

    UPPSC : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025 की मुख्य (लिखित) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। मुख्य परीक्षा में शामिल 10,284 अभ्यर्थियों…