उत्तरकाशी: अनोखा मामला-: चोरों को ढूंढने कोतवाली पहुंची नागराजा की देवडोली, आरोपी बेनकाब, देखकर दंग रह लोग

चोर को ढूंढने के लिए चिणाखोली गांव की नागराजा की देवडोली ग्रामीणों के साथ जनपद मुख्यालय की नगर कोतवाली में पहुंच गई। देवडोली ने वहां चोरों को भी चिन्हित किया। हालांकि पुलिस ने बीते रविवार को दो लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लिया था लेकिन उनके पास चोरी का सामान बरामद नहीं हुआ। देवडोली की ओर से बताए गए स्थान पर चोरी का सामान मिल गया था।

चिणाखोली के ग्रामीणों के अनुसार बीते रविवार को दो लोग गांव आए और सेमनागराजा मंदिर में पुजारी विकेश सेमवाल से बातचीत कर गांव के बारे में जानकारी पूछी। उसके बाद पुजारी अपने घर चले गए। गांव में उस दिन एक शादी समारोह था। मंदिर में दूल्हा-दुल्हन के पूजा करने करने के बाद जब पुजारी दोबारा मंदिर पहुंचे, तो मंदिर का दरवाजा टूटा मिला। वहीं मंदिर से दान पात्र सहित देवता की मूर्ति गायब थी। इसकी सूचना ग्रामीणों ने रविवार को कोतवाली में दी। इस पर पुलिस ने गांव में गए दोनों लोगों को हिरासत में ले लिया लेकिन उनके पास चोरी का सामान नहीं मिला।

 

पांच लोग थे लेकिन गांव में दो ही लोग थे आए

उसके बाद ग्रामीणों ने सेमनागराजा की देवडोली से पूछा, तो उन्होंने बताया कि उन्हें कोतवाली ले जाएं। वहां पर चोर की शिनाख्त कर देंगे। सोमवार को पूरा गांव देवडोली के साथ कोतवाली पहुंचा। वहां पर सेमनागराजा की देवडोली ने हिरासत में लिए दोनों लोगों को चोरी का आरोपी बताया और कहा कि यह पांच लोग थे लेकिन गांव में दो लोग ही आए थे।

और पढ़े  हिमाचल-उत्तराखंड की चोटियों पर बर्फबारी: भूस्खलन से केदारनाथ यात्रा बाधित, 16 तक रुक-रुक कर बारिश होने के आसार

इससे पूर्व देवडोली के बताए स्थान के अनुसार गांव से करीब तीन किमी की दूरी पर चोरी हुआ दानपात्र और देवता की मूर्ति बरामद हुई। कोतवाल भावना कैंथोला ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायत पर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है।

  • Related Posts

    उत्तराखंड: 15 आवासीय परियोजनाएं तैयार, अंतिम चरण में पहुंचा काम, 12,856 को मिलेगा अपना घर

    उत्तराखंड में पीएम आवास योजना के तहत 12,856 आवासीय परियोजनाएं तैयार हो गई हैं। इनकी फिनिशिंग व मूलभूत सुविधाओं का काम प्रक्रिया में है। एक से दो माह के भीतर…

    शारदीय नवरात्र: मंदिरों में उमड़ी भीड़, CM धामी ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

    मां दुर्गा के नौ रूपों की विशेष पूजा का उत्सव नवरात्र आज से शुरू गया है। इसको लेकर भक्तों में उत्साह बना हुआ है। नवरात्र के पूरे नौ दिन देवभूमि उत्तराखंड…