उत्तराखंड- राजा भैया पर उत्तराखंड की धामी सरकार का बड़ा एक्शन,राजा भैया की पत्नी की करोड़ों की जमीन की जब्त 

Spread the love

त्तराखंड में सशक्त भू-कानून को लेकर राज्य सरकार ने जिले के बेतालघाट ब्लॉक में बड़ी कार्रवाई की है। बेतालघाट ब्लॉक के सिल्टोना में वर्ष 2007 में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह के नाम पर काबिज 27.5 नाली भूमि राज्य सरकार को निहित कर दी गई है। शुक्रवार को राजस्व विभाग के अधिकारियों ने भूमि पर कब्जा प्राप्त कर लिया है।

यूपी के विधायक राजा भैया ने वर्ष 2007 में बेतालघाट के सिल्टोना में अपनी पत्नी भानवी सिंह के नाम पर 27.5 नाली भूमि स्थानीय निवासी आनंद बल्लभ से खरीदी थी। लंबे समय तक 0.555 हेक्टेयर इस जमीन पर किसी प्रकार की खेतीबाड़ी संबंधी कोई भी कार्य नहीं होने के चलते शुक्रवार को पटवारी रवि पांडेय ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ जमीन का मौका मुआयना किया।

जेडएएलआर एक्ट 1950 की धारा 154 (4) (3) (ख) के उल्लंघन पर जमीन धारा 167 के अधीन राज्य सरकार को 25 जून 2024 निहित की गई है। पटवारी ने शुक्रवार को जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में जमीन पर कब्जा प्राप्त कर लिया। श्री कैंची धाम के एसडीएम वीसी पंत ने बताया की तहसील क्षेत्र में खरीदी गई जमीनों की जांच की जा रही हैं। इसी क्रम में यूपी के विधायक की पत्नी के नाम की भूमि को राज्य सरकार को निहित कर दिया गया है।

 


Spread the love
और पढ़े  नैनीताल- ईद के बाद नैनीताल में बढ़ा ट्रैफिक का दबाव, दोपहिया वाहनों पर लगी रोक, तिराहे पर लगा लंबा जाम
  • Related Posts

    देहरादून- सामूहिक कन्या पूजन में पहुंचे CM, बोले-बेटियों के प्रति हमारे समर्पण, भावनाओं को दर्शाता है पर्व

    Spread the love

    Spread the loveसीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा यह एक अद्भुत ‘पूजन’ कार्यक्रम है। इसमें…


    Spread the love

    देहरादून- गैस संकट, 17 हजार लोगों ने की बुकिंग, 15 हजार को बांटी गई गैस

    Spread the love

    Spread the love     देहरादून जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। सोमवार को लगभग 15,020 घरेलू और 512…


    Spread the love