आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा फहराएगा उत्तराखंड ।

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी एवं प्रदेश के युवा एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री आदरणीय श्री पुष्कर सिंह धामी जी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज *सारथी फाउंडेशन समिति* के द्वारा घर घर तिरंगा अभियान को दीनदयाल चौक तिकोनिया से गुरु तेग बहादुर गली होते हुए नवाबी रोड और फिर घूमते हुए और देश भक्ति के धुनों पर मदमस्त सभी ने भारत माता की जय और जहां डाल डाल पर सोने की चिड़ियां करती बसेरा,मेरे देश की धरती सोना उगले जैसे देश भक्ति के गानों के साथ भ्रमण किया और सभी को तिरंगा देकर अपने घरों में लगाने का आग्रह भी किया,साथ ही छोटे छोटे बच्चों के साथ सेल्फी भी ली गई और अंत में यात्रा का समापन तिकोनिया में हुआ।
आज के कार्यक्रम में भागीदारी करने सुमित्रा प्रसाद, नवीन पंत, ज्ञानेंद्र जोशी,दीपक मेहरा,हुकुम सिंह कुंवर,मदन मोहन जोशी,जाकिर हुसैन,दिशांत टंडन,दीप्ति चुफाल,प्रेमलता पाठक,रश्मि पांडे, सुषमा सिंह,संतोष गौड़,आनंद आर्य,उमेश सैनी,विशाल शर्मा आदि उपस्थित रहे।

और पढ़े  करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..
  • Related Posts

    बदरीनाथ धाम: कपाट बंद होने से पहले उत्साह, श्रद्धालुओं की संख्या 22 लाख के पार, रोज पहुंच रहे 10 हजार से अधिक

    बदरीनाथ धाम की यात्रा अंतिम चरण में चल रही है। लेकिन तीर्थ यात्रियों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। धाम में हर दिन 10 हजार से अधिक यात्री दर्शन के…

    देहरादून: मुख्यमंत्री ने देवभूमि परिवार पोर्टल का किया शुभारंभ, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 का विमोचन

    मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का विमोचन भी किया।…