उत्तराखंड Weather: कोहरे और शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन, सूखी ठंड कर रही परेशान, येलो अलर्ट

 

 

लंबे इंतजार के बाद प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई तो मैदानी इलाकों में इसका असर देखने को मिला। राजधानी दून में कोहरा छाने और शीतलहर चलने से सूखी ठंड ने परेशान किया।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, आज देहरादून समेत हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, चंपावत, नैनीताल और पौड़ी जिले के कुछ हिस्सों में कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्साें में बर्फबारी व हल्की बारिश होने की संभावना है।

खासकर 3400 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार ज्यादा हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो 19 और 20 जनवरी को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा।

और पढ़े  हरिद्वार: GST विभाग की कार्रवाई, पूर्व मेयर अनीता शर्मा के होटल पर मारा छापा, कागजात खंगाले जा रहे
  • Related Posts

    ड्राई डे के दिन नैनीताल पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 3 अभियुक्त गिरफ्तार

      गांधी जयंती के अवसर पर ड्राई डे के दौरान नैनीताल पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 03 अभियुक्त गिरफ्तार, 145 टेट्रा पैक/पाउच अवैध शराब बरामद, शराब परिवहन…

    उत्तराखंड- रुला रहा है जाम: कैंची धाम से लेकर मसूरी-ऋषिकेश में उमड़े सैलानी, घंटों फंसे वाहन

    उत्तराखंड में अब बारिश थमने के बाद से मौसम सुहाना बना हुआ है। ऐसे में वीकेंड पर यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। जिससे कुमाऊं और गढ़वाल के पर्यटक स्थलों…