उत्तराखंड: शांतिपूर्ण निपटे उत्तराखंड बार काउंसिल के चुनाव, 20 से होगी गणना

Spread the love

 

 

त्तराखंड बार काउंसिल चुनाव के तहत हाईकोर्ट में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक हुई। हाईकोर्ट बार सभागार में बनाए गए मतदान केंद्र में 1303 पंजीकृत अधिक्ताओं में से 979 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

दिनभर में लगभग 75 फीसदी मतदान हुआ। अब 20 फरवरी से नैनीताल क्लब में मतों की गणना की जाएगी। प्रदेश में सभी जिला अदालतों और मुंसिफ कोर्ट में मतदान केंद्र बनाए गए थे। इनमें सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान प्रक्रिया चली। काउंसिल सदस्यों के 23 पदों पर इस बार 104 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं जिनमें 18 महिला प्रत्याशी हैं। प्रत्येक 200 वोटरों पर अलग मतदान केंद्र बनाया गया था। हाईकोर्ट सभागार में वोटिंग प्रक्रिया में सुबह 10 बजे से दोपहर बाद तक अधिवक्ता वोट डालने के लिए लाइन में खड़े दिखे। अतिरिक्त जिला न्यायाधीश नैनीताल संजीव कुमार की देखरेख में मतदान प्रक्रिया से संबंधित कार्य पूरे किए गए। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डीसीएस रावत ने बताया कि सात घंटे तक मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से चली। मतदान केंद्र में 1303 अधिवक्ता वोटिंग के लिए पंजीकृत थे। जिनमें से 979 ने वोट डाला।

 


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड- इस बार भी प्रधानमंत्री मोदी राज्य को देंगे कई योजनाओं की सौगात, पांच महीने बाद 14 अप्रैल को आएंगे
  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग- बर्फ की मोटी चादर से ढका केदारनाथ धाम, 22 अप्रैल को खुलने हैं कपाट

    Spread the love

    Spread the loveकेदारनाथ धाम इस समय बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ है। और बेहद खूबसूरत नजारा यहां का दिख रहा है। लेकिन इसका असर यात्रा से पहले की…


    Spread the love

    हरिद्वार- गंगा के ऊपर राज्य का सबसे लंबा ब्रिज तैयार, शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, कुंभ में यात्रियों का लाभ

    Spread the love

    Spread the loveधर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालु अब हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था का बेहतर संगम देख सकेंगे। प्रदेश का सबसे पहला मेजर ब्रिज बनकर तैयार है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण…


    Spread the love