उत्तराखंड: प्रदेश शहरी निकायों और सड़क निर्माण के लिए 400.9 करोड़ रुपये मंजूर, धामी ने दी स्वीकृति

मुख्यमंत्री धामी ने पंचम राज्य वित्त आयोग के तहत शहरी स्थानीय निकायों और सड़क निर्माण के लिए कुल 400.9 करोड़ रुपये की धनराशि को मंजूरी दी है। इसमें शहरी स्थानीय निकायों के लिए 328 करोड़ 27 लाख 80 हजार रुपये और तीन गैर-निर्वाचित निकायों के लिए तीन करोड़ रुपये जारी करने की स्वीकृति शामिल है।

छठे राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों की प्रतीक्षा के बीच पंचम राज्य वित्त आयोग की व्यवस्था के अनुसार यह धनराशि स्वीकृत की गई है। शहरी स्थानीय निकायों को वित्तीय वर्ष 2026-27 की तीसरी किश्त के रूप में अक्टूबर से दिसंबर 2026 तक के लिए 328.278 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

यह आवंटन वित्तीय वर्ष 2025-26 में निर्धारित धनराशि के आधार पर किया गया है। इसके अलावा, वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी छमाही यानी अक्टूबर 2026 से मार्च 2027 तक के लिए तीन गैर-निर्वाचित निकायों को कुल तीन करोड़ रुपये जारी करने की मंजूरी दी गई है।

 

डीडीहाट में सीसी मार्ग के लिए 72.63 लाख मंजूर

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र की कुणिया ग्राम सभा में तपड़ी घाट से गोलमानू प्राथमिक विद्यालय तक सीसी मार्ग बनाने के लिए भी मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री घोषणा के तहत इस काम के लिए 72.63 लाख रुपये की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है।

मार्ग निर्माण के लिए 60 प्रतिशत की दर से 43.578 लाख रुपये की पहली किश्त भी स्वीकृत कर दी गई है। इसके लिए शासनादेश जारी किया गया है।

और पढ़े  उत्तराखंड: यूट्यूबर अनुराग डोभाल की मुश्किलें फिर बढ़ीं, मारपीट, धमकी और निजी डेटा चोरी पर एक और मुकदमा दर्ज
  • Related Posts

    कर्णप्रयाग: खच्चर संचालकों के बीच मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट में बिजनौर के 27 वर्षीय युवक की मौत

    चमोली जिले के कर्णप्रयाग थाना क्षेत्र के सेमी गांव में घोड़े-खच्चर का संचालन करने वाले दो लोगों के बीच मामूली बात को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया।…

    ऋषिकेश: नीरगढ़ बैंड के पास दुर्गम ढलान पर मिला महाराष्ट्र के लापता पर्यटक का शव, एसडीआरएफ ने निकाला

    तपोवन क्षेत्र में नीरगढ़ बैंड के समीप सड़क से करीब 40 मीटर नीचे दुर्गम ढलान पर झाड़ियों के बीच महाराष्ट्र से आए लापता पर्यटक का शव मिला। सूचना मिलने पर…