उत्तराखंड: PM मोदी ने राज्य को दी तीन आवासीय छात्रावासों की सौगात, वर्चुअल किया शिलान्यास

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड को तीन आवासीय छात्रावासों की सौगात दी है। गुजरात के नर्मदा जिले में आयोजित समारोह से पीएम ने वर्चुअल माध्यम से चमोली, देहरादून और ऊधमसिंहनगर जिले के छात्रावासों का शिलान्यास किया। छात्रावास 1055 लाख की लागत से बनेंगे।

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के मुताबिक पीएम ने नर्मदा जिले में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर उत्तराखंड को यह सौगात दी। योजना के तहत चमोली जिले के माणा–घिंघराणा व देहरादून जिले के क्वांसी मे 360-360 लाख की लागत से आवासीय छात्रावासों का निर्माण किया जाएगा।

 

जबकि ऊधमसिंह नगर जिले के झांकत में 335 लाख की लागत से छात्रावास का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जनजातीय क्षेत्रों के उत्थान के लिए लगातार काम कर रही है। छात्रावासों के निर्माण से दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों के आर्थिक रूप से कमजोर कमजोर छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आवासीय सुविधा मिलेगी।

शिक्षा मंत्री ने किया उच्चीकृत छात्रावास का लोकार्पण
शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनियावाला में आयोजित कार्यक्रम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास के उच्चीकृत भवन का लोकार्पण किया। वहीं, 170 लाख की लागत से बनने वाले स्कूल भवन के उच्चीकरण का शिलान्यास किया।

और पढ़े  उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश
  • Related Posts

    उत्तराखंड मौसम- मानसून की धीमी हुई रफ्तार, चढ़ने लगा पारा, कल बारिश का येलो अलर्ट

    उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है। दिन भर चटक धूप खिलने से मैदान से लेकर पहाड़ तक पारा चढ़ने लगा है। हालांकि बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी से…

    उत्तराखंड: पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज को एमबीबीएस की 50 सीटों की मिली मान्यता, आदेश जारी

    राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने राजकीय मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमबीबीएस की 50 सीटों की मान्यता दे दी है। इस संबंध में आयोग की ओर से आदेश…