उत्तराखंड: राज्य के युवा ध्यान दें.. शुरू हुए अग्निवीर भर्ती के आवेदन,कंप्यूटर परीक्षा के फिर होगी भर्ती रैली

Spread the love

उत्तराखंड: राज्य के युवा ध्यान दें.. शुरू हुए अग्निवीर भर्ती के आवेदन,कंप्यूटर परीक्षा के फिर होगी भर्ती रैली

राज्य के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती के आवेदन शुरू हो गए हैं। आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस (एआरओ) अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और लैंसडौन ने भर्ती के नोटिफिकेशन जारी कर दिए हैं। इस बार युवाओं को पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा देनी होगी, फिर भर्ती रैली होगी।

सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना के तहत इस बार भर्ती दो चरणों में होगी। पहले चरण में ऑनलाइन कॉमन एग्जाम होगा, जो कि कंप्यूटर आधारित होगा। दूसरा चरण भर्ती रैली का होगा। आवेदकों को 250 रुपये आवेदन शुल्क जमा कराना होगा। यह शुल्क ऑनलाइन एग्जाम के लिए रखा गया है।

सेना की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, प्रति उम्मीदवार 500 रुपये खर्च आ रहा है, जिसका आधा 50 प्रतिशत सेना वहन करेगी। ई-मेल, मोबाइल नंबर, आधार नंबर देना अनिवार्य होगा। सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा के हर चरण में अपना आधार कार्ड बतौर प्रमाण साथ रखना होगा। भर्ती के लिए 15 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती की परीक्षाएं 17 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच होंगी। ज्वाइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।
किस ऑफिस से कहां की भर्ती
अल्मोड़ा- अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल व ऊधमसिंह नगर।
पिथौरागढ़- पिथौरागढ़ व चंपावत।
लैंसडोन- उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और देहरादून।
यहां करें आवेदन- www.joinindianarmy.nic.in/


Spread the love
और पढ़े  यूकेएसएसएससी- आयोग ने समूह-ग की दो परीक्षाओं की तिथियां बदलीं, संशोधित कैलेंडर जारी, अब इस महीने होंगी
  • Related Posts

    अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग…PG छात्र ने MBBS के विद्यार्थियों को किया परेशान, एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक आज

    Spread the love

    Spread the loveसोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान और शोध संस्थान (अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज) में रैगिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पीजी छात्र ने एमबीबीएस बैच 2023…


    Spread the love

    उत्तराखंड- मदरसों का अस्तित्व केवल बोर्ड पर निर्भर, ये मान लेना सही नहीं, सरकार के फैसले पर जमीअत का बयान

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड मदरसा बोर्ड समाप्त कर अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के संबंध में बुधवार को जमीअत उलेमा-ए-हिंद ने बयान जारी किया। उन्होंने इस कानून के क्रियान्वयन पर पुनर्विचार करने और…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *