उत्तराखंड पंचायत चुनाव- दूसरे चरण में बारिश के बीच जमकर वोट बरसे, 70% हुआ मतदान, पहले में 68 फीसदी

Spread the love

 

 

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में कई पर्वतीय जिलों में बारिश के साथ ही जमकर वोट भी बरसे। निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में 70 प्रतिशत मतदान का आंकड़ा जारी किया। इनमें 65.50 प्रतिशत पुरुष और 74.50 प्रतिशत महिला मतदाता शामिल हैं। सोमवार को सुबह आठ बजे से प्रदेश के 40 विकासखंडों के 4709 मतदेय स्थलों पर मतदान शुरू हुआ। इस चरण के लिए 21,57,199 मतदाता पंजीकृत थे। कई पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के बावजूद मतदाताओं का उत्साह देखने लायक था। कई मतदान केंद्रों पर दिनभर भीड़ जुटी रही। न केवल पर्वतीय बल्कि मैदानी जिलोंदेहरादून, ऊधमसिंह नगर में भी बंपर वोटिंग हुई। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि सभी विकासखंडों में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया।

 

पहले चरण के 17,829 और दूसरे चरण के 14,751 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में कैद हो गया है। अब 31 जुलाई को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। पहले चरण में 68 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2019 के चुनाव में 69.59 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि इस बार यह आंकड़ा कुछ नीचे जाने का अनुमान है। 

ऐसे बढ़ता गया मतदान प्रतिशत

समय मतदान प्रतिशत

सुबह 10 बजे तक 12.42

दोपहर 12 बजे तक 24.00

दोपहर 2 बजे तक 41.95

शाम 4 बजे तक 58.12

अंतिम 70.00

देर शाम तक जिलावार मतदान प्रतिशत

जिला मतदान प्रतिशत
उत्तरकाशी 75.96
पौड़ी गढ़वाल 69.27
टिहरी 60.05
देहरादून 77.25
चमोली 66.47
चंपावत 70.21
नैनीताल 76.07
अल्मोड़ा 58.20
ऊधमसिंह नगर 84.26
पिथौरागढ़ 64.9

 


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- मंत्री सुबोध उनियाल ने की प्रेसवार्ता, झारखंड में प्रदर्शन को लेकर राहुल गांधी पर साधा निशाना
  • Related Posts

    रामनगर- कार को बचाने में अनियंत्रित हुआ रेते से भरा ट्रक…सुरक्षा ग्रिल तोड़ नहर में गिरा

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में कोसी बैराज के पास एक बड़ा हादसा टल गया। जहां भवानीगंज क्षेत्र से रेते से भरा एक ट्रक पहाड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच…


    Spread the love

    हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूट की वारदात को अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love