उत्तराखंड विस सत्र: पेश होगा 5 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट, अंतिम चरण में तैयारी, विभागों ने भेजे प्रस्ताव

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा में होने वाले सत्र में सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का अनुपूरक बजट पेश करेगी। इस बार भी बजट का आकार पांच हजार करोड़ से अधिक रहने का अनुमान है। सभी विभागों की ओर से विकास योजनाओं की आवश्यकता के अनुरूप भेजे गए प्रस्तावों का परीक्षण कर वित्त विभाग बजट को अंतिम रूप में दे रहा है।

प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 5,315 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया गया था। माना जा रहा है इस वर्ष के अनुपूरक बजट का आकार पांच हजार करोड़ से अधिक रहने का अनुमान है।
सरकार का फोकस राजस्व प्रबंधन रहेगा। जो विभाग स्वीकृत बजट को खर्च नहीं कर पाए हैं, उन विभागों की शेष बजट राशि दूसरे विभागों के विकास योजनाओं को दी जाएगी। 27 अक्तूबर से गैरसैंण में होने वाले सत्र में अनुपूरक बजट पेश करेगी।

वित्त सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि सभी विभागों से प्राप्त प्रस्तावों का परीक्षण कर बजट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बीते वर्ष का अनुपूरक बजट 5315 करोड़ का था।

और पढ़े  उत्तराखंड: राज्य कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, CM धामी ने महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी
  • Related Posts

    पौड़ी: विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, डेढ़ महीने पहले दिया था बच्ची को जन्म

    पौड़ी के विकासखंड कल्जीखाल के ग्राम सकनोली में एक विवाहिता ने फंदा डालकर मौत को गले लगा लिया। राजस्व पुलिस के अनुसार विवाहिता अनीता देवी (25) ने कमरे में पंखे…

    देहरादून: डीजीपी से मिलीं जेनी, हरक सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, बेटे के डीएनए टेस्ट और CBI जांच की मांग

    जेनी उर्फ इंदिरा देवी ने उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को पत्र लिखकर पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करने और मामले की सीबीआई…