उत्तराखंड: ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए केदारनाथ यात्रा की लगातार की जा रही मॉनिटरिंग, जिलाधिकारी ने की बैठक

मौसम विज्ञान विभाग की ओर से भारी वर्षा और प्रतिकूल मौसम की संभावना को देखते हुए जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने शनिवार को जिला आपदा परिचालन केंद्र में अधिकारियों के साथ बैठक कर मौसम की स्थिति और आपदा प्रबंधन तैयारियों की समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को अलर्ट मोड पर रहने और अपने-अपने क्षेत्रों में मौसम की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति की सूचना मिलते ही संबंधित विभाग शीघ्र कार्रवाई करें और आपसी समन्वय से राहत एवं बचाव कार्य संचालित करें।
जिलाधिकारी ने आपदा परिचालन केंद्र से कैमरों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों की स्थिति की निगरानी की। साथ ही केदारनाथ धाम यात्रा की भी लगातार मॉनिटरिंग की गई। उन्होंने बताया कि वर्तमान में केदारनाथ यात्रा सुचारु रूप से संचालित हो रही है। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न स्थानों पर प्रशासन की टीमें तैनात हैं और मौसम के अनुसार आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
उन्होंने खोज एवं बचाव दलों को भी जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई के लिए तैयार रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों को प्रतिकूल मौसम के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने और जनसुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। 

और पढ़े  मसूरी: वीकेंड पर होटलों में 60 फीसदी एडवांस बुकिंग, प्रशासन का ट्रैफिक कंट्रोल पर फोकस
  • Related Posts

    उत्तराखंड के मदरसों में शुक्रवार की छुट्टी रद्द, अब रविवार को होगा अवकाश

    उत्तराखंड में शिक्षा विभाग से मान्यता लेने वाले और मान्यता के लिए आवेदन करने वाले 206 मदरसों में अब शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश नहीं होगा। इनमें अन्य विद्यालयों की तरह…

    अंतिम चरण में चारधाम यात्रा: दर्शन के लिए उमड़ रही भीड़, बना नया रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार

    चारधाम यात्रा अंतिम चरण में है। केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ है। अब तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार…