उत्तराखंड हाईकोर्ट: अधिवक्ता को सोशल मीडिया पर धमकी, HC ने एसएसपी को दिए कमेंट हटाने के निर्देश

Spread the love

 

 

त्तराखंड हाईकोर्ट ने अधिवक्ता के खिलाफ सोशल मीडिया में धमकी भरे कमेंट के मामले में एसएसपी को निर्देश दिए है कि वे सोशल मीडिया में धमकी भरे कमेंट को तत्काल डिलीट करवाएं। कोर्ट ने कहा कि किसी भी अधिवक्ता को कोई केस लेने से नहीं रोका जा सकता है।बता दें कि अधिवक्ता के खिलाफ सोशल मीडिया में धमकी भरे कमेंट किए गए थे क्योंकि उन्होंने एक विशेष मामले में पैरवी की थी। कोर्ट ने कहा कि अधिवक्ताओं को अपने कर्तव्यों का पालन करने से नहीं रोका जा सकता है।

कोर्ट ने अधिवक्ता को सुरक्षा प्रदान करने के निर्देश एसएसपी को दिए हैं। इससे पहले भी कई मामलों में कोर्ट ने सोशल मीडिया पर रोक लगाने और आपत्तिजनक सामग्री को हटाने के निर्देश दिए थे। कोर्ट ने यह आदेश एक जिप्सी मामले में सुनवाई के दौरान कहा है।उत्तराखंड हाईकोर्ट ने नैनीताल के हल्द्वानी में हुए नन्ही परी के दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में आरोपी की वकालत करने वाली अधिवक्ता की सुरक्षा के मुहैय्या कराने के आदेश दिए है। कोर्ट ने एसएसपी नैनीताल को आदेश दिए है कि अधिवक्ता व उनके परिवार को तत्काल सुरक्षा दें। वहीं कोर्ट ने आईजी साइबर क्राइम को आदेश दिया है कि वो सोशल मीडिया से भड़काऊ पोस्ट को डिलिट कराएं अगर कोई ऐसा करने से मना करता है तो उस पर कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं। कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि वकील सिर्फ अपनी ड्यूटी कर रहे हैं अगर किसी को प्रदर्शन करना है तो जांच अधिकारी के खिलाफ करें। कोर्ट ने वकील के खिलाफ मुहिम चलाने वाले के खिलाफ भी कार्रवाई करने को कहा है।

और पढ़े  देहरादून- 9 दिवसीय दून पुस्तक महोत्सव का CM धामी ने किया शुभारंभ, बोले-पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा जरूरी

Spread the love
  • Related Posts

    चमोली: मां ने दिलाया मृत बेटे को न्याय, सबूत पुलिस को सौंपे, 2 साल पहले दुर्घटना करने वाले ट्रक को खोजा

    Spread the love

    Spread the love   प्रेमनगर क्षेत्र में दो साल पहले हुए हिट एंड रन मामले में पुलिस से जांच की उम्मीद टूटी तो मां ने मृत बेटे को न्याय दिलाने…


    Spread the love

    चंपावत- इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर ने कथित तौर पर दबाव में आकर की खुदकुशी, रुद्रपुर में सप्लाई ठप

    Spread the love

    Spread the loveचंपावत में इंडेन गैस एजेंसी के मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में खुदकुशी से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मैनेजर लंबे समय से किसी प्रकार के दबाव…


    Spread the love