उत्तराखंड: धामी सरकार करेगी ‘द केरल स्टोरी’ को करमुक्त, मुख्यमंत्री आज देखेंगे ‘फिल्म द केरला स्टोरी’।

उत्तराखंड: धामी सरकार करेगी ‘द केरल स्टोरी’ को करमुक्त, मुख्यमंत्री आज देखेंगे ‘फिल्म द केरला स्टोरी’।

मध्यप्रदेश के बाद अब उत्तराखंड में भी ” द केरल स्टोरी ” को करमुक्त किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान ये बात कहीं। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को हाथीबड़कला स्थित सेंट्रियो मॉल में फिल्म द केरला स्टोरी देखेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की समीक्षा बैठक और परिवहन विभाग की ओर से प्रदेश के प्रमुख मार्गों पर यातायात नियमों का अनुपालन करने के लिए ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम का शुभारंभ करेंगे।
काशीपुर के एक होटल में पत्रकारों से वार्ता के दौरान महाराज ने कहा कि महाभारत सर्किट में द्रोण सागर को लाकर इसका विकास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गिरीताल को पीपीपी मोड पर देने की योजना पर विचार किया जा रहा है। गैबिया नाले को अंडरग्राउंड करने पर संबंधित मंत्री से बातचीत चल रही है।

कहा कि कर्नाटक में बजरंगबली पर बैन लगाया गया है। महाराज ने बताया कि जिसने भी बजरंगबली पर प्रहार किया है या उनकी पूंछ में आग लगाने की कोशिश की है उसकी लंका जलकर राख हो गई है। उन्होंने कहा कि मंत्रियों को सचिव की सीआर लिखने का अधिकार मिलने से बेहतर नतीजे आएंगे। प्रेमचंद्र अग्रवाल को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह हमारे बहुत अनुभवी साथी हैं। सतपाल महाराज मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ब्लॉक सभागार में बैठक करने के साथ ही विकास योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

और पढ़े  देहरादून क्राइम: धक्का देकर युवक को गिराया, फिर मारपीट कर उतारा मौत के घाट, 2 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
  • Related Posts

    HALDWANI- लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

        डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी…

    करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..

    करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना…