उत्तराखंड: कांग्रेस का कल दिल्ली चलो अभियान, बड़ी संख्या में कूच करेंगे कार्यकर्ता, गोदियाल ने किया आह्वान

राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर दिल्ली चलो अभियान के तहत सोमवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली कूच करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सभी नेताओं, पदाधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं से दिल्ली पहुंचने का किया आह्वान। गोदियाल ने कहा, नई दिल्ली में लोकतंत्र, संविधान व नागरिकों के मताधिकार की रक्षा के लिए विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। सभी कार्यकर्ता पार्टी नेतृत्व के निर्देशों का पालन करते हुए पूर्ण अनुशासन, संयम व एकजुटता बनाए रखें। लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन करें।

 

किसी भी प्रकार की हिंसा, अभद्र व्यवहार और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की गतिविधियों से दूर रहें। यदि प्रशासन की ओर से कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोका जाता है, तो वहीं पर शांतिपूर्ण ढंग से बैठकर अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे। जिला व ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष अपने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क और समन्वय बनाएंगे।

और पढ़े  कोटद्वार: भालू कर रहा था महिला का पीछा, बचने के प्रयास में पहाड़ी से गिरकर हुई मौत, घास लेने गई थी जंगल
  • Related Posts

    देहरादूनमंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार: जेल में ही मनेगी साहू की दिवाली, प्रेस कॉन्फ्रेंस में होंगे कई अहम खुलासे

    कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है। साहू की दीवाली अब जेल में ही मनेगी। आज दोपहर देहरादून पुलिस मामले में प्रेस कांफ्रेंस…

    वरिष्ठ पत्रकार डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को उत्तराखंड गौरव पुरस्कार, गृह मंत्री शाह से सम्मानित

    उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार और कुमाऊं विवि के पत्रकारिता विभाग के पूर्व विभागध्यक्ष व लेखक डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को उत्तराखंड राज्य गौरव…