उत्तराखंड: कांग्रेस प्रदेशभर में मनाएगी रजत जयंती वर्ष पखवाड़ा, पार्टी मुख्यालय में कटेगा केक

Spread the love

 

 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर एक से 14 नवंबर तक रजत जयंती पखवाड़ा मनाएगी। नौ नवंबर को कांग्रेस मुख्यालय में राज्य स्थापना का केक काटने के साथ आतिशबाजी की जाएगी।

बुधवार को प्रेसवार्ता में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रजत जयंती पखवाड़ा मनाने का निर्णय लिया है। कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेता आगामी एक नवंबर को कचहरी स्थित शहीद स्थल पहुंच कर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। दो नवंबर को प्रदेश के सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों अपने ब्लॉकों में विकास गोष्ठियां आयोजित कर राज्य की राजनीतिक व सामाजिक स्थितियों व विकास पर चर्चा करेंगे।

उपलब्धियों पर प्रदर्शनी लगाई जाए

 

धस्माना ने बताया कि तीन नवंबर को जिला कांग्रेस कमेटियों अपने अपने जिलों में जिला अस्पतालों में मरीजों को फल वितरित कर विचार गोष्ठी करेंगे। तीन व चार नवंबर को विधानसभा के विशेष सत्र में पार्टी के विधायक प्रदेश के जन मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे। पांच नवंबर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल पूर्व सीएम हरीश रावत व अन्य महत्वपूर्ण नेता पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करेंगे। छह नवंबर को रामपुर तिराहा में शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। सात नवंबर को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में एक विचार सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। आठ नवंबर को प्रदेश में पच्चीस वर्ष के उत्तराखंड में सत्तासीन रही सरकारों के क्रिया-कलाप व उपलब्धियों पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

नौ नवंबर को राज्य निर्माण की रजत जयंती पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में केक काटा जाएगा। 11 नवंबर से चौदह नवंबर तक प्रदेश की सभी 70 विधानसभाओं में जय उत्तराखंड जय भारत तिरंगा यात्रा निकालेगी। इस दौरान लोगों से राज्य के वर्तमान हालात व भावी योजनाओं पर संवाद किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष मदन लाल व श्रम विभाग अध्यक्ष दिनेश कौशल मौजूद रहे।

और पढ़े  हल्द्वानी- दवा दुकान संचालक की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

Spread the love
  • Related Posts

    उत्तराखंड- पीएम मोदी का रोड-शो,एलिवेटेड रोड पर PM का रोड शो जारी, फूल बरसा कर स्वागत कर रहे तैयार लोग

    Spread the love

    Spread the loveदून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन आज से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। अब दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से…


    Spread the love

    पीएम मोदी की देहरादून यात्रा-  अभेद्य सुरक्षा, पहली बार दून में होगा 12 किमी का रोड शो और PM की जनसभा

    Spread the love

    Spread the loveदून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन आज से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। अब दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से…


    Spread the love