उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने किया राज्य के पहले हेल्थ एटीएम और 40 ट्रू नेट मशीनों का लोकार्पण

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने किया राज्य के पहले हेल्थ एटीएम और 40 ट्रू नेट मशीनों का लोकार्पण

उत्तराखंड सचिवालय में प्रदेश का पहला हेल्थ एटीएम स्थापित किया गया। हेल्थ एटीएम के जरिये एक बूंद खून से 30 सेकेंड के भीतर स्वास्थ्य संबंधी 72 तरह की जांच की जाएगी। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 6 हेल्थ एटीएम और 40 ट्रू नेट मशीनों का लोकार्पण किया।

सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि हेल्थ एटीएम स्थापित होने से जांच के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा। चारधाम यात्रा में देश दुनिया से आने वाले पर्यटकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए यात्रा मार्गों पर हेल्थ एटीएम स्थापित किए जाएंगे। पिछले साल की तुलना में इस बार चारधाम यात्रा ज्यादा बड़ी होने वाली है। हर श्रद्धालु को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर सरकार का फोकस है।

कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी (सीएसआर) के तहत इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, यश बैंक, जेेके टायर ने हेल्थ एटीएम और ट्रू नेट मशीनें दी गई। यश बैंक के माध्यम से सचिवालय, विधानसभा के साथ टनकपुर चिकित्सालय में एक-एक हेल्थ एटीएम स्थापित किए गए। जेके टायर कंपनी ने पुलिस लाइन, जेएलएन जिला चिकित्सालय नैनीताल, संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जसपुर, उप जिला चिकित्सालय, रानीखेत, अल्मोड़ा में एक-एक हेल्थ एटीएम स्थापित किए गए। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में स्वास्थ्य विभाग और कंपनियों के बीच एमओयू किया गया।

इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत, सचिव स्वास्थ्य डाॅ. आर. राजेश कुमार, स्वास्थ्य महानिदेशक डाॅ. विनिता शाह, यस बैंक के राज्य प्रभारी अजय मिश्रा, निशांत अहूजा, हरेंद्र बिष्ट, आईओसीएल से भानुप्रकाश सेमवाल, उदित जैन, जेके टायर से अजय कुमार, गरिमा पंत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

और पढ़े  देहरादून: किशाऊ बांध परियोजना से पुश्तैनी जमीन पर संकट, महासू देवता की शरण में पहुंचीं महिलाएं, जानें...

ये जांचें होंगे हेल्थ एटीएम से –
हेल्थ एटीएम के जरिये एक बूंद से 72 तरह की जांच की सुविधा है। इस मशीन से स्वयं भी अपनी जांच कर सकते हैं। इनमें हीमोग्लोबिन, टीएलसी एंड डीएलसी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, यूरिक ऐसिड, कॉलेस्ट्राल, एचबीए1-सी, ब्लड ग्रुप, लिपिड प्रोफाइल, ट्राईगिलसाइड, लाइकोप्रोटीन, प्रेगनेंसी टेस्ट, किडनी टेस्ट, हैपेटाइटिस, चिगनगुनिया, मलेरिया, बीएमसी, बीएमआई, शरीर का तापमान, ऑक्सीजन स्तर, शरीर में पानी की मात्रा, ईसीजी समेत 72 टेस्ट किए जा सकते हैं। इन हेल्थ एटीएम पर यह जांच निशुल्क होगी।

  • Related Posts

    सुरेंद्र कोली की मौत के 4 दिन बाद भी पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, परिजनों के सारे सवाल बरकरार

    निठारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रहे और पिछले साल सभी 13 मामलों में बरी हुए सुरेंद्र कोली की मौत के चार दिन बाद भी हालात साफ नहीं हैं। उनके परिवार…

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…