उत्तराखंड: ब्रेकिंग- अब बिना मास्क लगाए नैनीताल हाईकोर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री,अधिसूचना जारी
कोरोना संक्रमण के बढ़ने की आशंका के चलते उत्तराखंड हाईकोर्ट ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, वकीलों और पक्षकारों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। मास्क लगाए बिना हाईकोर्ट में प्रवेश नहीं मिलेगा। हाईकोर्ट ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।









