उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी -राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज पीएम मोदी की वजह से शांतिपूर्ण पूरी हुई

Spread the love

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी -राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा
आज पीएम मोदी की वजह से शांतिपूर्ण पूरी हुई

मुख्यमंत्री धामी ने जम्मू कश्मीर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समापन पर किया कटाक्ष। उन्होंने कहा कि लोग अनुच्छेद 370 को वहां लागू करने का विरोध करते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अनुच्छेद 370 के हटने से बने अमन चैन के माहौल के कारण ही राहुल गांधी अपनी यात्रा का वहां शांतिपूर्ण ढंग से समापन कर पाए हैं। उन्होंने दलों का जवाब मिला है जो यह कहते थे कि अनुच्छेद 370 हटाए जाने से वहां कोई असर नहीं पड़ेगा।

ये बात उन्होंने सोमवार को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कही। वहीं, बैठक में लोकसभा और शहरी स्थानीय निकायों के चुनावों में जीत की हैट्रिक लगाने का संकल्प भी लिया। दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक में जी-20 कार्यक्रमों, पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड पर हर विधानसभा में 100 कार्यक्रम करने और सांगठनिक नेटवर्क में विस्तार से जुड़े मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। बैठक में जोशीमठ का मुद्दा छाया रहा और वहां हो रहे आंदोलन के पीछे वामपंथी संगठनों को जिम्मेदार ठहराया गया।
बैठक में पार्टी प्रभारी व राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने कार्यसमिति में मौजूद सभी पदाधिकारियों से बैठक के राजनैतिक प्रस्ताव एवं संगठन के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए। सहप्रभारी व पार्टी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा ने कोरोना महामारी में राज्य एवं केंद्र सरकार के कामों को लेकर विस्तार से जानकारी दी । प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने जोशीमठ आपदा के लिए बनाई समिति की रिपोर्ट पेश की। युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्षों ने विस्तार से अब तक के कामों का लेखा जोखा दिया।

और पढ़े  काशीपुर- पेंट कारोबारी को फंसाकर पांच लाख वसूले, प्राथमिकी दर्ज, दो महिला समेत 4 लोगों पर आरोप

Spread the love
  • Related Posts

    चमोली सुरंग भूस्खलन- चमोली सुरंग हादसे में राहत और बचाव कार्य जारी, घटनास्थल पर पहुंचे CM धामी,मृतकों के लिए चार-चार लाख देने की घोषणा

    Spread the love

    Spread the loveविष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी आने से वहां काम कर रहे मजदूर अंदर ही फंस गए थे। इसमें…


    Spread the love

    रामनगर- कार को बचाने में अनियंत्रित हुआ रेते से भरा ट्रक…सुरक्षा ग्रिल तोड़ नहर में गिरा

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में कोसी बैराज के पास एक बड़ा हादसा टल गया। जहां भवानीगंज क्षेत्र से रेते से भरा एक ट्रक पहाड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *