उत्तराखंड/बागेश्वर:- रमाड़ी के पास गहरी खाई में गिरी कार,4 लोगों की मौत 2 घायल

Spread the love

उत्तराखंड के बागेश्वर में गुरुवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। कनौली-शामा सड़क पर एक कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची और एक महिला गंभीर रूप से घायल हैं।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार की शाम करीब पांच बजे कार संख्या यूए 04 ई 4727 कनोली से शामा की ओर जा रही थी। रमाड़ी के पास चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में वाहन स्वामी(चालक) दरबान सिंह (60) पुत्र दान सिंह निवासी ह्यूंडुंगरा (कपकोट) निवासी बिंदुखत्ता, लाली देवी (55) पत्नी खुशाल सिंह निवासी ह्यूंडुंगरा, गोपुली देवी (62) पत्नी गोपाल सिंह निवासी ह्यूंडुंगरा और मानुली देवी (52) पत्नी पान सिंह निवासी भनार टिक्टा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पुष्पा देवी (35) पत्नी बलवंत सिंह निवासी ह्यूंडुंगरा और ज्योति (4) पुत्री गंगा सिंह निवासी ह्यूंडुंगरा (द्वारिका) घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। तब तक चार लोगों की मौत हो चुकी थी। लोगों ने दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से कपकोट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर कपकोट से थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी के नेतृत्व में पुलिस बल मौके के लिए रवाना हो गया। बताया जा रहा है कि मृतक दरबान सिंह का परिवार एक सप्ताह पहले बिंदुखत्ता से पूजा में शामिल होने के लिए अपने गांव ह्यूंडुंगरा आए थे। गुरुवार को वह परिजनों के साथ शामा लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया।

और पढ़े  ऊधमसिंह नगर- ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार बॉयलर इंचार्ज की मौत

Spread the love
  • Related Posts

    रामनगर- कार को बचाने में अनियंत्रित हुआ रेते से भरा ट्रक…सुरक्षा ग्रिल तोड़ नहर में गिरा

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में कोसी बैराज के पास एक बड़ा हादसा टल गया। जहां भवानीगंज क्षेत्र से रेते से भरा एक ट्रक पहाड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच…


    Spread the love

    हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूट की वारदात को अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *