उत्तराखंड- साल के अंत में डीजीपी अशोक कुमार ने दी पुलिसकर्मियों को खुशखबरी,अब मिलेगी जन्मदिन मनाने और शादी की सालगिरह के लिए छुट्टी

Spread the love

उत्तराखंड- साल के अंत में डीजीपी अशोक कुमार ने दी पुलिसकर्मियों को खुशखबरी,अब मिलेगी जन्मदिन मनाने और शादी की सालगिरह के लिए छुट्टी

पुलिसकर्मियों को अब परिवार के सदस्यों के जन्मदिन और शादी की सालगिरह मनाने के लिए भी छुट्टी मिलेगी। डीजीपी अशोक कुमार ने इस छुट्टी को तत्काल मंजूर करने के निर्देश जारी किए हैं। वह शनिवार को जमीनी स्तर पर काम करने वाले अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के साथ संवाद कर रहे थे। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने अपनी समस्याएं भी बताईं।

पुलिस लाइन में डीजीपी के साथ संवाद में डीएसपी, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, एएसआई, हेड कांस्टेबल और सिपाहियों ने हिस्सा लिया। इन अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुलिसिंग को बेहतर करने के सुझाव भी दिए। साथ ही समस्याओं के निस्तारण की कार्ययोजना भी बताई। पुलिस मंथन कार्यक्रम के तहत आयोजित इस संवाद कार्यक्रम में 136 पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्षमता कैसे सुधारें, व्यवहारिक कठिनाइयों, उसमें बदलाव की जरूरत, प्रशिक्षण, कल्याण, कार्मिक संबंधी मुद्दों पर भी चर्चा की गई। छुट्टी के विषय में डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि आकस्मिक छुट्टी के प्रार्थनापत्र व्हॉट्सएप पर भी दिए जा सकते हैं। विचार करने के बाद छुट्टी मिल सकेगी। पुलिसकर्मी परिवार में जन्मदिन, शादी की सालगिरह आदि पर आकस्मिक छुट्टी मांगते हैं। अब यह छुट्टी तत्काल मंजूर होगी।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून: कैबिनेट विस्तार के बाद अब विभागों का बंटवारा, गृह समेत ये विभाग देखेंगे CM, देखें ..
  • Related Posts

    देहरादून- सामूहिक कन्या पूजन में पहुंचे CM, बोले-बेटियों के प्रति हमारे समर्पण, भावनाओं को दर्शाता है पर्व

    Spread the love

    Spread the loveसीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा यह एक अद्भुत ‘पूजन’ कार्यक्रम है। इसमें…


    Spread the love

    देहरादून- गैस संकट, 17 हजार लोगों ने की बुकिंग, 15 हजार को बांटी गई गैस

    Spread the love

    Spread the love     देहरादून जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। सोमवार को लगभग 15,020 घरेलू और 512…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *