उत्तरप्रदेश:- यूपी से इस वक़्त की बड़ी खबर- अखिलेश यहां से दे सकते है इस्तीफा! फिर से होगा इस सीट पर चुनाव

Spread the love

उत्तरप्रदेश:- यूपी से इस वक़्त की बड़ी खबर- अखिलेश यहां से दे सकते है इस्तीफा! फिर से होगा इस सीट पर चुनाव

लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया है। इस प्रदर्शन से पार्टी हाईकमान उत्साहित है। ऐसे में पार्टी नेता कयास लगा रहे हैं कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव करहल विधानसभा सीट छोड़ सकते हैं। वहीं कुछ नेताओं ने तो चुनाव लड़ने के लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक इस संबंध में पार्टी हाईकमान ने अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है।

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव करहल विधानसभा सीट से विधायक हैं। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कन्नौज लोकसभा सीट से जीत हासिल की है। अखिलेश की जीत के साथ ही समाजवादी पार्टी ने इस बार लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया है। सपा देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आई है। परिणामों से सपा हाईकमान भी उत्साहित है। संसद में सपा सांसदों की संख्या अधिक होने के कारण पार्टी नेता कयास लगा रहे हैं कि अखिलेश यादव दिल्ली की राजनीति करें। वह संसद में पार्टी सांसदों का प्रतिनिधित्व करें। इन्हीं कयासों की बल पर पार्टी नेता संभावना जता रहे हैं कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो करहल विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना तय है।

आजमगढ़ लोकसभा सीट से दिया था इस्तीफा
वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजमगढ़ लोकसभा सीट से जीत दर्ज की थी। इसके बाद उन्होंने प्रदेश में 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में करहल सीट से चुनाव लड़कर जीत हासिल की। संसद में सपा सांसदों की संख्या काफी कम होने के चलते उन्होंने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वह विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद पर रहते हुए विधायकों का नेतृत्व कर रहे थे।

और पढ़े  PM मोदी से मुलाकात करने पहुंचे सीएम योगी, बैठक के सियासी मायनों पर टिकी नजरें

करहल सीट से ये हो सकते हैं दावेदार
अखिलेश यादव अगर करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा देते हैं तो ऐसी स्थिति में यहां सपा की ओर से कई दावेदार हो सकते हैं। सैफई परिवार से अखिलेश यादव, डिंपल यादव, धर्मेंद्र यादव, आदित्य यादव और अक्षय यादव सांसद चुने जा चुके हैं। ऐसे में पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव, पूर्व एमएलसी अरविंद यादव, पूर्व विधायक सोवरन सिंह यादव दावेदार हो सकते हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    राम मंदिर के सीईओ के लिए इंटरव्यू शुरू, आवेदकों में पूर्व डीएम-एसपी भी, पूछे गए 34 सवाल

    Spread the love

    Spread the loveराममंदिर के सीईओ पद के लिए प्रशासनिक अनुभव के साथ अभ्यर्थियों की भगवान राम के प्रति आस्था भी परखी जा रही है। मंगलवार को शुरू हुए साक्षात्कार के…


    Spread the love

    राममंदिर CEO पद के इंटरव्यू में आवेदकों से पूछे ये सवाल- शराब पीते हैं, मांसाहारी हैं, जनेऊ पहनते हैं?’

    Spread the love

    Spread the loveश्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद के लिए मंगलवार, 11 अगस्त को इंटरव्यू शुरू हुए। पहले दिन तीन पूर्व भारतीय…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *