पति और पत्नी: Dehradun- पत्नी से नाराज पति शराब पीकर बना “वीरू”,चढ़ गया पानी की टंकी पर, पुलिस ने जेल की हवा खिलाकर उतरा नशा

Spread the love

पति और पत्नी: Dehradun- पत्नी से नाराज पति शराब पीकर बना “वीरू”,चढ़ गया पानी की टंकी पर, पुलिस ने जेल की हवा खिलाकर उतरा नशा

पत्नी से नाराज पति नशे में धुत होकर टंकी पर चढ़ गया। वहां जोर-जोर से चिल्लाने लगा तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। करीब 3 घंटे तक वह टंकी पर ड्रामा करता रहा। इस दौरान एसडीआरएफ को भी मौके पर बुला लिया गया। लेकिन, जब नशा उतरा तो वह खुद नीचे आ गया।

नीचे उतरते ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामला डालनवाला थाना के नालापानी इलाके का है। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र निवासी एक शख्स का शुक्रवार को पत्नी से झगड़ा हुआ था। वह पत्नी पर किसी दूसरे व्यक्ति से संबंध होने का आरोप लगा रहा था।

इसी बीच करीब 12 बजे वह नालापानी में बने ओवरहेड टैंक पर चढ़ गया। पता चला कि उसने झगड़े के बाद शराब पी थी। टंकी पर चढ़कर उसने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। यहां पहुंचे इंस्पेक्टर नंद किशोर भट्ट और अन्य पुलिसकर्मियों ने समझाने का प्रयास किया। लेकिन, उसने किसी की नहीं सुनी। इस बीच उस शख्स को भी मौके पर बुला लिया गया जिसके साथ वह अपनी पत्नी के संबंध बता रहा था।
पुलिस ने उसे भी डांट लगाई लेकिन फिर भी टंकी पर चढ़ा व्यक्ति नहीं माना। करीब दो घंटे बाद एसडीआरएफ को बुलाया गया।
एसडीआरएफ कर्मी टंकी पर चढ़ने लगे, तब तक उसका नशा भी उतर गया। लिहाजा, वह खुद नीचे आने लगा। करीब तीन बजे टंकी के बाहर घेरा बनाए खड़ी पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

और पढ़े   देहरादून- धामी कैबिनेट में नए मंत्रियों की एंट्री, विधायक खजान दास दूसरी बार बने मंत्री,ये है पहचान

Spread the love
  • Related Posts

     देहरादून: यहां रहना है तो हमसे दबकर रहना होगा..गाना बजाने पर हुआ विवाद दिव्यांशु को हमेशा के लिए शांत कर दिया

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिमी उत्तर प्रदेश और बिहार के गानों से बढ़ी वर्चस्व की लड़ाई ने दिव्यांशु को हमेशा के लिए शांत कर दिया। विवाद करीब दो महीने पहले शुरू हुआ…


    Spread the love

    देहरादून- सामूहिक कन्या पूजन में पहुंचे CM, बोले-बेटियों के प्रति हमारे समर्पण, भावनाओं को दर्शाता है पर्व

    Spread the love

    Spread the loveसीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा यह एक अद्भुत ‘पूजन’ कार्यक्रम है। इसमें…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *