UPSC सिविल सेवा परीक्षा के अंतिम परिणाम जारी,अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

Spread the love

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 की लिखित परीक्षा और इंटरव्यू (पर्सनैलिटी टेस्ट) के आधार पर अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने मेरिट के आधार पर कुल 958 उम्मीदवारों को विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया है।

 

इस बार अनुज अग्निहोत्री ने टॉप किया है। दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे एम हैं। वहीं, तीसरा स्थान एकांश ढुल ने हासिल किया है। लिखित परीक्षा अगस्त 2025 में आयोजित हुई थी, जबकि इंटरव्यू दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच लिए गए।

चयनित उम्मीदवारों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और केंद्रीय सेवाओं (ग्रुप ‘A’ और ‘B’) में नियुक्ति के लिए सिफारिश की गई है।

 

किस श्रेणी के कितने उम्मीदवार चयनित?

श्रेणी चयनित उम्मीदवार
सामान्य (General) 317
ईडब्ल्यूएस 104
ओबीसी 306
एससी 158
एसटी 73
कुल 958

आयोग ने बताया कि 348 उम्मीदवारों का चयन फिलहाल प्रोविजनल (अस्थायी) रखा गया है। इन उम्मीदवारों के दस्तावेजों और अन्य जरूरी प्रक्रियाओं के सत्यापन के बाद ही उनके चयन को अंतिम रूप दिया जाएगा।

वहीं, दो उम्मीदवारों का परिणाम फिलहाल रोक दिया गया है। आयोग ने इन उम्मीदवारों के परिणाम को कुछ कारणों से फिलहाल जारी नहीं किया है। उम्मीदवारों के अंक परिणाम घोषित होने की तारीख से 15 दिनों के भीतर वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे।

UPSC CSE 2025 Topper List: यूपीएससी टॉपर कौन है?

 

क्रमांक रोलनंबर नाम
1 1131589 अनुज अग्निहोत्री
2 4000040 राजेश्वरी सुवे एम
3 3512521 एकांश ढुल
4 0834732 राघव झुनझुनवाला
5 0409847 ईशान भटनागर
6 6410067 जिनिया अरोड़ा
7 0818306 ए आर राजा मोहिद्दीन
8 0843487 पक्षल सेक्रेटरी
9 0831647 आस्था जैन
10 1523945 उज्ज्वल प्रियांक
11 1512091 यशस्वी राज वर्धन
12 0840280 अक्षित भारद्वाज
13 7813999 अनन्या शर्मा
14 5402316 सुरभि यादव
15 3507500 सिमरनदीप कौर
16 0867445 मोनिका श्रीवास्तव
17 0829589 चितवन जैन
18 5604518 श्रुति आर
19 0105602 निसार दिशांत अमृतलाल
20 6630448 रवि राज
और पढ़े  चंद्र ग्रहण 2026 का समय: दिल्ली-नोएडा और गुरुग्राम में इतने बजे लगेगा ग्रहण, जानें अपने शहर का समय

 

रिक्तियों का विवरण

 

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा जारी जानकारी के अनुसार विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर की जाएगी। सरकार द्वारा कुल 1087 पदों पर भर्ती की सूचना दी गई है। इनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लिए 180 पद, भारतीय विदेश सेवा (IFS) के लिए 55 पद, और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के लिए 150 पद निर्धारित किए गए हैं।

इसके अलावा केंद्रीय सेवाएं ग्रुप ‘A’ के तहत 507 पद और ग्रुप ‘B’ सेवाओं में 195 पद भरे जाएंगे। श्रेणीवार देखें तो कुल रिक्तियों में सामान्य वर्ग के लिए 446, EWS के लिए 104, OBC के लिए 306, SC के लिए 158 और ST के लिए 73 पद शामिल हैं।

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि कुल रिक्तियों में दिव्यांग (PwBD) श्रेणी के 42 पद भी शामिल हैं, जिनमें PwBD-1 के 10, PwBD-2 के 14, PwBD-3 के 9 और PwBD-5 के 9 पद निर्धारित किए गए हैं।

सेवाएं सामान्य (GEN) EWS OBC SC ST कुल
आईएएस 74 18 47 28 13 180
आईएफएस 22 06 15 08 04 55
आईपीएस 60 15 42 22 11 150
केंद्रीय सेवाएं ग्रुप ‘ए’ 211 48 141 73 34 507
ग्रुप ‘बी’ सेवाएं 79 17 61 27 11 195
कुल 446 104 306 158 73 1087

Spread the love
  • Related Posts

    इस्राइल ने ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चरों को किया नष्ट,ईरान में मृतकों का आंकड़ा 1332 हुआ

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में तनाव अभी भी बरकरार है। ईरान ने इस्राइल, अमेरिकी सैन्य ठिकानों और क्षेत्र के कई देशों पर मिसाइल और ड्रोन हमलों की नई लहर शुरू…


    Spread the love

    Bharat: ‘रेड कॉरिडोर का सपना देखने वाले हो जाएंगे नाकाम’, ओडिशा में बोले शाह

    Spread the love

    Spread the loveगृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि देश को 31 मार्च तक नक्सलवाद से मुक्त बना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल उन लोगों के…


    Spread the love