तांत्रिक क्रिया पर हंगामा: श्मशान में जलती चिता से खोपड़ी निकाल पकाए जा रहे थे चावल, 2 गिरफ्तार

Spread the love

 

मेरठ

रखौदा क्षेत्र के मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव अजराड़ा के श्मशान घाट पर शुक्रवार रात्रि उस समय सनसनी फैल गई जब कुछ लोग चिता से खोपड़ी निकालकर तांत्रिक क्रिया कर रहे थे। बताया गया कि ये लोग खोपड़ी में चावल पका रहे थे। ग्रामीणों ने देखा तो तीन लोग मौके से फरार हो गए, जबकि दो को पकड़ लिया गया।

पकड़े गए दोनों आरोपियों में एक मुस्लिम और एक हिंदू समुदाय से है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

गांव के दलित युवक गजेंद्र पुत्र वीरपाल की दिल्ली में हत्या हुई थी। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने गांव में अंतिम संस्कार किया। देर रात जब कुछ युवक चिता की स्थिति देखने पहुंचे तो उन्होंने श्मशान घाट पर कुछ लोगों को चिता से छेड़छाड़ करते देखा।

शोर मचाने पर आरोपी भागने लगे, मगर ग्रामीणों ने दो को पकड़ लिया। जांच में पता चला कि तांत्रिक चिता से खोपड़ी निकालकर चावल बना रहे थे। इससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने दोनों की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया।

अब मृतक के परिजन आरोप लगा रहे हैं कि तांत्रिक क्रिया करने वाले ही उनके बेटे की हत्या में शामिल हैं। मुंडाली पुलिस ने मौके से तांत्रिक क्रिया में प्रयुक्त सामग्री बरामद की है।

सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हत्या से संबंधित आरोपों की जांच की जा रही है, उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

और पढ़े  धमाके के साथ उड़े कार के परखच्चे, एप से बुक की थी सीटें, हल्द्वानी के 4 लोगों ने तोड़ा दम

Spread the love
  • Related Posts

    UP- हाईकोर्ट- पांच माह से अधिक के गर्भस्थ शिशु को व्यक्ति माना जाएगा, मौत पर अलग मुआवजा देने का आदेश

    Spread the love

    Spread the loveहाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने एक अहम फैसले में कहा है कि पांच माह से अधिक उम्र के गर्भस्थ शिशु को भी कानून की नजर में एक व्यक्ति…


    Spread the love

    ईद के दिन गौ-रक्षक बाबा चंद्रशेखर की मौत पर बवाल, दिल्ली-आगरा हाईवे जाम,वाहनों की लगीं लाइन 

    Spread the love

    Spread the loveईद वाले दिन मथुरा के छाता में बाबा चंद्रशेखर महाराज की ट्रक से कुचलकर हुई संदिग्ध मौत के बाद उबाल है। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जबरदस्त जन-आक्रोश देखने…


    Spread the love