सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य पर बवाल,जगदगुरु परमहंस आचार्य ने स्वामी प्रसाद मौर्या का पुतला जलाकर अपना विरोध दर्ज किया।

सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य पर बवाल,जगदगुरु परमहंस आचार्य ने स्वामी प्रसाद मौर्या का पुतला जलाकर अपना विरोध दर्ज किया।

सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा श्री राम चरित्र मानस व बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री पर की गई टिप्पड़ी के बाद राम नगरी के संत- महंतो में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में अयोध्या स्थित तपस्वी जी की छावनी के पीठाधीश्वर जगदगुरु परमहंस आचार्य ने अपने आश्रम के बाहर स्वामी प्रसाद मौर्या का पुतला जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी को लेकर परमहंस दास ने पुतला दहन करने के बाद कहा कि सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ अगर एक्शन न लिया गया तो इसका परिणाम सपा मुखिया अखिलेश यादव को भी भुगतान पड़ेगा।<strong>सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य पर बवाल,जगदगुरु परमहंस आचार्य ने स्वामी प्रसाद मौर्या का पुतला जलाकर अपना विरोध दर्ज किया।</strong> इस दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला तपस्वी छावनी के परमहंस आचार्य के साथ दलित महिलाएं भी मौजूद रही।दलित महिलाओं ने भी स्वामी प्रसाद मौर्या के खिलाफ में नारेबाज़ी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। पुतला फूंकने से पूर्व सांकेतिक तौर पर परमहंस दास ने तलवार से स्वामी प्रसाद मौर्या के पुतले का गला भी काटा।बता दे कि कुल मिलाकर एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य के ब्यानों से नाराज़ सन्त अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं।

और पढ़े  कन्नौज में दर्दनाक हादसा: पिकनिक से लौट रही स्कूल बस को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, चार बच्चों की मौत, 35 घायल
  • Related Posts

    UP सरकार का आदेश जारी: पंचायतों का कार्यकाल 6 महीने बढ़ाने का आदेश जारी

    उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव एक बार फिर टल गए हैं। योगी सरकार ने ग्राम पंचायतों का कार्यकाल छह महीने के लिए और बढ़ाने आदेश जारी किया है। इसके साथ ही…

    UP: सपा-कांग्रेस में सीटों को लेकर तकरार, केशव बोले- हमारे पास पर्याप्त वोट,अगली बैठक की तिथि तय नहीं

    सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस की तरफ से लगातार यह बात कही जा रही है कि उनकी अनदेखी हुई है। वहीं, केशव…