UP: मासूम से हैवानियत, 4 साल की बच्ची से वैन चालक ने गाड़ी में किया दुष्कर्म, बच्ची ने बताई कहानी

Spread the love

 

 

इंदिरानगर स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल के वैन चालक ने चार साल की मासूम से स्कूल ले जाते समय वैन में दुष्कर्म किया। बच्ची ने सारी बात मां को बताई। मां शिकायत लेकर स्कूल पहुंची तो आरोपी चालक ने धमकाया। स्कूल प्रबंधक से शिकायत की तो कोई कार्रवाई नहीं की गई। बृहस्पतिवार को मां ने वैन चालक मो. आरिफ व स्कूल प्रबंधक संदीप कुमार के खिलाफ इंदिरानगर थाने में केस दर्ज कराया है। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

हरदोई के कोतवाली देहात निवासी महिला चार साल की बेटी के साथ इंदिरानगर में रहती हैं। उन्होंने इंदिरानगर स्थित एक स्कूल में बच्ची का दाखिला कराया था। महिला के अनुसार स्कूल के प्रबंधक संदीप कुमार ने बच्ची के आने-जाने के लिए वैन की व्यवस्था कराई थी। 14 जुलाई की दोपहर बच्ची घर पहुंची तो वह काफी परेशान थी। बेटी ने बताया कि उसके प्राइवेट पार्ट में दर्द हो रहा है। वह बेटी को लेकर डॉक्टर के पास पहुंचीं। वहां पता चला कि बच्ची के प्राइवेट पार्ट में जख्म है।

 

रोते हुए बोली बच्ची…ड्राइवर अंकल ने की थी शैतानी

बेटी ने मां को बताया कि ड्राइवर अंकल ने सुबह स्कूल ले जाते समय उसके साथ वैन में शैतानी की। बच्ची ने इशारों से वैन चालक की पूरी करतूत बताई। यह सुनकर मां के होश उड़ गए। घटना के समय बच्ची वैन में अकेली थी। मां ने बृहस्पतिवार को इंदिरानगर थाने में वैन चालक के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (नृशंसता निवारण अधिनियम), दुष्कर्म, पॉक्सो, धमकाने और प्रबंधक के खिलाफ धमकाने का केस दर्ज कराया है। मामले की विवेचना एसपी गाजीपुर ए विक्रम सिंह को दी गई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार दोपहर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

और पढ़े  New Rule: जिनकी सैलरी है 25 हजार रुपये, उन्हें भी मिलेगी पेंशन, सरकार बदलने जा रही 10 साल पुराना नियम

बच्ची को मारपीटकर डराया था

पुलिस के अनुसार दुष्कर्म के दौरान बच्ची के विरोध पर आरोपी ने उसको मारपीट कर डराया भी था। इस वजह से मासूम बहुत ज्यादा सहम गई थी। अभी भी वह दहशत में है। बमुश्किल उसने किसी तरह से चालक की करतूत अपनी मां को बताई। तब जाकर चालक पुलिस की गिरफ्त में आया है।

मां को धमकाया… शिकायत की तो बच्ची को गायब कर दूंगा
बच्ची की मां ने जब आरोपी आरिफ से इस बारे में बात कही तो वह भड़क गया। वह बोला कि अगर तुम लोगों ने कुछ भी कहा और किया तो बच्ची को गायब कर दूंगा। पूरा परिवार खामियाजा भुगतेगा। आरोपी ने पीड़ित परिवार पर दबाव बनाने का पूरा प्रयास किया लेकिन परिजन दबे नहीं। हिम्मत दिखाते हुए पुलिस के पास पहुंचे। पूरी घटना बताई और आरोपी पर कार्रवाई करवाई।

वैन बरामद नहीं

वैन की बरामदगी बेहद अहम है क्योंकि घटना उसी में हुई है। फिलहाल पुलिस आरोपी को जेल भेज चुकी है। एसीपी का कहना है कि आरोपी ने पूछताछ में कुछ अहम जानकारी दी थी, उसी आधार पर वैन की तलाश की जा रही है। अगर कोई साक्ष्य छिपाने या मिटाने का प्रयास करता है तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।

अंदेशा…ऐसी हरकत और बच्चियों के साथ भी की
पुलिस को मामले में अंदेशा है कि शायद आरोपी पहले भी बच्चियों से ऐसी हरकत करता रहा हो। इसलिए इस पहलू पर भी तफ्तीश जारी है। पुलिस की एक टीम उस वैन से स्कूल जाने वाली छात्राओं से भी जानकारी जुटाएगी।

और पढ़े  हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर हुई पुष्प वर्षा, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा कांवड़ मार्ग

Spread the love
  • Related Posts

    पीजी में असम की युवती की बेरहमी से हत्या: धारदार हथियार से किए कई वार, नौकरी की तलाश में नोएडा आई थी महक

    Spread the love

    Spread the love नोएडा के सेक्टर-49 बरौला स्थित पीजी में एक युवती की बेरहमी से हुई हत्या ने सनसनी फैला दी है। असम की मूल निवासी, 19 वर्षीय महक अहमद पर धारदार…


    Spread the love

    राममंदिर ट्रस्ट ने फुल-टाइम CEO के चयन के लिए शुरू किए इंटरव्यू, 5200 आवेदनों में से 18 शॉर्टलिस्ट

    Spread the love

    Spread the loveश्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर के संचालन और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए अपने पहले फुल-टाइम चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर…


    Spread the love