UP/GHAZIABAD: तहसील परिसर में 2 बदमाशों ने चैंबर में घुसकर अधिवक्ता की गोली मारकर की हत्या

Spread the love

UP/GHAZIABAD: तहसील परिसर में 2 बदमाशों ने चैंबर में घुसकर अधिवक्ता की गोली मारकर की हत्या

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में तहसील परिसर में अधिवक्ता को गोली मार दी। जिस समय बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया, उस वक्त अधिवक्ता खाना खा रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना इलाके में तहसील के चेंबर नंबर 95 घुसकर नकाबपोश दो बदमाशों ने अधिवक्ता मनोज चौधरी (38) के कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी। उस समय मनोज अपने साथी मुनेश त्यागी के साथ खाना खा रहे थे।
घटना 2 बजे की है। नकाबपोश बदमाश गोली मारकर मौके से फरार हो गए। चैंबर दुहाई निवासी बैनामा लेखक मुनेश त्यागी का है। मनोज गोविंदपुरम के रहने वाले थे। मनोज तहसील बार एसोसिएशन में कार्यकारिणी सदस्य रह चुके थे। मौके पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दिनेश कुमार पी, डीसीपी नगर निपुण अग्रवाल समेत पुलिस बल मौजूद है।


Spread the love
और पढ़े  योगी सरकार का बेटियों को तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी, CM ने किया एलान
  • Related Posts

    कौशाम्बी जिले में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, 5 की मौत और कई की हालत गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveपिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी बाजार में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एक पटाखा फैक्टरी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगते ही फैक्टरी में रखे…


    Spread the love

    अयोध्या- गुरु की स्मृतियों में भावुक हुई अयोध्या की संत परंपरा, 12वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए जगद्गुरु स्वामी कमलाकांताचार्य

    Spread the love

    Spread the love   उत्तर तोताद्रिमठ में श्रद्धांजलि सभा, संतों ने पुष्प अर्पित कर किया नमन; पीठाधीश्वर स्वामी अनंताचार्य बोले—गुरुदेव के उपदेश और आशीर्वाद आज भी हमारा मार्गदर्शन कर रहे…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *