यूपी BJP अध्यक्ष चुनाव: नामांकन करने के बाद पंकज चौधरी का बयान- बोले- कोई पद छोटा या बड़ा नहीं

Spread the love

राजधानी लखनऊ में यूपी भाजपा अध्यक्ष के लिए नामांकन करने के बाद केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि अभी नामांकन दाखिल हुआ है। जांच चल रही है। रविवार को जब घोषणा होगी तभी मैं कुछ कह पाऊंगा। कोई पद छोटा या बड़ा नहीं होता है। पार्टी से जो दायित्व मिलता है, उसे कार्यकर्ता के नाते हम पूरी निष्ठा से निभाते हैं।

बताते चलें कि भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने शनिवार को नामांकन कर दिया। सीएम योगी आदित्यनाथ प्रस्तावक बने। इस दौरान दोनों डिप्टी सीएम केशव मौर्य व ब्रजेश पाठक, मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मंत्री स्वतंत्रदेव, मंत्री दारा सिंह चौहान, मंत्री ए के शर्मा, कमलेश पासवान, राज्यमंत्री असीम अरुण मौजूद रहे।

 

वहीं, रविवार को लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में पीयूष गोयल नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान किया जाएगा। दोपहर एक बजे पंकज चौधरी, पीयूष गोयल और विनोद तावड़े के साथ लखनऊ पहुंचे। एयरपोर्ट पर पंकज चौधरी ने ANI से बातचीत में कहा था, आज भाजपा के सभी सांसदों को बुलाया गया है, प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होना है, उसमें सबको बुलाया गया है। अब आगे पार्टी तय करेगी।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या: आस्था रथ पलटा, दो लोगों के पैर टूटे, देखें विडियो..
  • Related Posts

    2026 होली- ‘प्रहलाद के गांव’ में ‘अग्निपरीक्षा’, धधकते अंगारों से होकर निकले संजू पंडा

    Spread the love

    Spread the loveभक्त प्रह्लाद और होलिका दहन की लीला गांव फालैन में जीवंत हुई। शुभ मुहूर्त पर संजू पंडा पहली बार होलिका के दहकते अंगारों के बीच सकुशल गुजर गए।…


    Spread the love

    यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा- डबल डेकर बस और ईको वैन की टक्कर, 6 की मौत और 10 घायल

    Spread the love

    Spread the loveसादाबाद कोतवाली अंतर्गत गांव गढ़ी हरिया के निकट यमुना एक्सप्रेसवे पर 3 मार्च तड़के करीब 4 बजे एक निजी डबल डेकर बस ने एक इको कार में पीछे…


    Spread the love