UP बोर्ड- टॉपर बनकर उभरा बाराबंकी जिला, सीतापुर दूसरे स्थान पर, इस बार परिणाम में ये बातें रहीं खास

 

यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणामों में बाराबंकी जिला टॉपर बनकर उभरा है। हाईस्कूल में टॉपर समेत जिले की तीन और इंटर में दो बेटियों ने टॉप-3 में जगह बनाई है। हाईस्कूल और इंटर की टॉपर समेत टॉप-3 में तीन बेटियों के साथ सीतापुर दूसरे स्थान पर रहा।

 

बृहस्पतिवार को जारी परीक्षा परिणामों के मुताबिक हाईस्कूल में सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने 97.83% अंकों के साथ संयुक्त रूप से टॉप किया। इंटरमीडिएट में सीतापुर की शिखा वर्मा ने 97.60% अंकों के साथ प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।

हाईस्कूल में दूसरे स्थान पर बाराबंकी को अदिति और तीसरे स्थान पर सीतापुर की अर्पिता, झांसी के ऋषभ साहू व बाराबंकी की परी वर्मा शामिल हैं। इंटरमीडिएट में बरेली की नंदिनी गुप्ता व बाराबंकी की श्रेया वर्मा संयुक्त रूप से दूसरे और बरेली को सुरभि यादव व बाराबंकी की पूजा पाल संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। सीतापुर की टॉपर शिखा वर्मा और कशिश वर्मा ने बाबूराम सावित्री देवी शेखपुर, बिलौली बाजार से पढ़ाई की है। अंशिका वर्मा बाराबंकी के मॉडर्न एकेडमी इंटर कॉलेज, जैदपुर की छात्रा है।

हाईस्कूल में 60 टॉपर बढ़े तो इंटरमीडिएट में सात घंटे
हाईस्कूल वर्ष 2025 के मुकाबले 2026 का परिणाम टॉप-10 मेरिट के लिहाज काफी बेहतर रहा। 2025 के परिणाम की टॉप-10 मेरिट में जहां 55 मेधावियों ने जगह बनाई थी। वहीं, इस बार 115 मेधावी इस लिस्ट में अपना नाम शामिल कराने में कामयाब रहे। ऐसे में टॉप-10 की मेरिट में 60 टॉपर्स बढ़ गए।

और पढ़े  अयोध्या- अयोध्या एयरपोर्ट को मिला अत्याधुनिक ARFF फायर टेंडर

2025 के मुकाबले इस बार इंटरमीडिएट की टॉप-10 मेरिट में टॉपर्स की संख्या घटी है। 2025 की मेरिट में 30 मेधावी शामिल थे, जबकि इस बार 23 मेधावियों को टॉप-10 की मेरिट में शामिल किया गया है। 

हाईस्कूल का परिणाम 90.42% इंटरमीडिएट का 80.38 फीसदी

UP Board: Barabanki district emerged as the topper, Sitapur came second

बोर्ड के निदेशक डॉ. महेंद्र देव के मुताबिक, हाईस्कूल का परिणाम 90.42 फीसदी व इंटरमीडिएट का 80.38 फीसदी रहा। पिछले वर्ष की तुलना में हाईस्कूल के परीक्षार्थियों के उत्तीर्ण प्रतिशत में 0.31 फीस्रती की वृद्धि हुई है, जबकि इंटरमीडिएट में परीक्षार्थियों के उत्तीर्ण प्रतिशत में 0.77 फीसदी की कमी आई है।

टॉप-3 के 11 मेधावियों में 10 बेटियों का दबदबा
– हाईस्कूल व इंटरमीडिएट दोनों में बेटियों का उत्तीर्ण प्रतिशत बेहतर रहा। हाईस्कूल की टॉप-3 लिस्ट में शामिल छह मेधावियों में पांच बेटियां हैं। इंटरमीडिएट की टॉप-10 सूची के पहले छह स्थानों पर सिर्फ बेटियों का ही कब्जा रहा। इस तरह दोनों में टॉप-3 में शामिल 11 मेधावियों में 10 बेटियां शामिल हैं।

– हाईस्कूल की टॉप-10 लिस्ट में शामिल 115 मेधावियों में से 31 बालिकाएं हैं। इंटरमीडिएट की टॉप-10 मेरिट में 23 मेधावियों ने जगह बनाई है और इनमें से 14 बेटियां हैं। हाईस्कूल में बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 87.30 व बालिकाओं का 73.76 रहा। वहीं, इंटरमीडिएट में बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 75.04 व बालिकाओं को 86.32 रहा।

  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…