अनोखी खबर : 17 सितंबर को पैदा होने वाले बच्चों को दी जाएगी एक एक सोने की अंगूठी, और बांटी जाएगी 720 किलो मछली।।

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह चरम सीमा पर है। शनिवार को उनके जन्मदिन को खास बनाने के लिए तरह-तरह की तैयारियां की जा रही हैं। इस बीच भाजपा की तमिलनाडु इकाई ने खास व्यवस्था की है। यहां पीएम मोदी के जन्मदिन के दिन पैदा होने वाले बच्चों को सोने की अंगूठी देने का फैसला किया गया है। इतना ही नहीं इस दिन 720 किलोग्राम मछली बांटने की भी योजना है।
सोने की अंगूठी बांटने में आने वाले खर्च को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। इसका जवाब देते हुए मत्स्य पालन और सूचना व प्रसारण मंत्री एल मुरुगन ने कहा कि अंगूठी बांटने के लिए चेन्नई के आरएसआरएम अस्पताल को चुना गया है। यहां पैदा होने वाले सभी बच्चों को सोने की अंगूठी दी जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि एक अंगूठी करीब दो ग्राम की होगी, जिसकी कीमत 5000 रुपये के आसपास होगी। अनुमान के मुताबिक, शनिवार को अस्पताल में 15 से 20 बच्चों को जन्म होगा।


Spread the love
और पढ़े  PM मोदी ने ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम को दी बधाई, भारत-ब्रिटेन संबंध पर क्या कहा?
  • Related Posts

    आफत की बारिश: असम में बाढ़ से 41 की मौत, महाराष्ट्र में जल भराव, कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी

    Spread the love

    Spread the love देश भर में बारिश की कहर जारी है। बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन से कई लोगों ने जान गंवाई है। असम में जल प्रलय जैसी स्थिति पैदा…


    Spread the love

    पेपर लीक विवाद: PM मोदी ने पेपर लीक मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन का दिया आदेश

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को पेपर लीक मामलों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, देश के युवाओं का…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *