नई दुल्हन के अनोखे कारनामे :पिंकी ने दिन में आकाश के साथ लिए 7 फेरे, रात में कर दिया ऐसा घिनौना काम..

Spread the love

सोनम कपूर और राजकुमार राव अभिनीत फिल्म ‘डॉली की डोली’ की कहानी की तर्ज पर दून का एक परिवार भी ठगी का शिकार हो गया। पंडित ने रिश्ता करवाया, मंदिर में शादी हुई और रात में दुल्हन जेवर लेकर लापता हो गई। परिवार को न तो दुल्हन का घर पता है और न ठीक से नाम।

पुलिस को तहरीर दी तो बात पंडित पर आकर अटक गई कि वही बताएंगे दुल्हन कहां गई। वर्ष 2015 में आई फिल्म डॉली की डोली खासी पसंद की गई थी। इसमें अभिनेत्री सोनम कपूर ने दुल्हन की भूमिका निभाई थी। अपने गिरोह के साथ अमीर लोगों के साथ रिश्ता तय किया जाता है और रात में सारा सामान लेकर दुल्हन व उसके साथी भाग जाते हैं।

देहरादून में भी इसी तरह के एक गिरोह ने एक परिवार शिकार बना लिया। फर्क सिर्फ इतना है कि यहां अमीर परिवार नहीं बल्कि एक मजदूरी करने वाले परिवार का जोड़ा हुआ धन ठगा गया। घटना झाझरा क्षेत्र के आकाश कुमार के परिवार के साथ हुई।
आकाश की बहन पूनम का कहना है कि क्षेत्र का एक पंडित रिश्ते करवाता है। उसने पिंकी नाम की लड़की का रिश्ता बताया था। सोमवार को पिंकी और उसके कथित बहन व जीजा आदि उनके घर आए। यहां आकाश को पिंकी और पिंकी को आकाश पसंद आ गए।
मंगलवार को सुद्धोवाला स्थित शिव मंदिर में दोनों की परिवारों की मौजूदगी में शादी हुई और शाम के समय दावत चली। आकाश मजदूरी करते हैं। उनके परिवार ने अपनी बहू पिंकी को चांदी का गले का सेट, पायल, कान के झुमके आदि भेंट किए थे। रात में सब खाना खाकर सो गए। सुबह जब आंख खुली तो सभी हक्के-बक्के रह गए।
पिंकी लुटेरी दुल्हन निकली। यहां लूट तो नहीं हुई पर वह परिवार का जोड़ा हुआ सारा धन लेकर दुल्हन चंपत हो गई। आकाश की बहन ने बताया कि उन्होंने झाझरा चौकी में घटना की शिकायत की। इस पर चौकी प्रभारी ने कहा कि पंडित को ढूंढो और उस पर सामान लौटाने का दबाव बनाओ।
अब पंडित का भी पता नहीं चल रहा है। प्रेमनगर के प्रभारी एसओ कोमल रावत ने बताया कि पंडित ने परिवार वालों को आश्वासन दिया है कि वह उन लोगों को बुलाने का प्रयास करेंगे।

और पढ़े  देहरादून- प्राथमिकी वापस न लेने पर परिवार को खत्म करने की धमकी का आरोप, जौनसारी लोकगायक पर FIR दर्ज

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूट की वारदात को अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love

    देहरादून- शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, प्रतियोगी परीक्षाओं की ऑनलाइन कोचिंग मिलेगी मुफ्त

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा मिलने जा रही है। इसके लिए प्रदेश सरकार जल्द ही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *