देहरादून: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी का 12वां दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री गडकरी को मिली डॉक्टरेट की उपाधि

Spread the love

 

 

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी का 12वां दीक्षांत समारोह आज आयोजित किया गया। समारोह में 3142 छात्र-छात्राओं को उपाधियों से अलंकृति किया गया। वहीं कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन जयराम गडकरी मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। उन्हें  मानद उपाधि भी दी गई।

विवि के कुलसचिव नरेश शर्मा ने बताया, समारोह में विवि की ओर से देश में हाईवे निर्माण, विश्व स्तरीय एक्सप्रेस-वे निर्माण, पर्यावरण अनुकूल परिवहन, वैकल्पिक ईंधनों और यातायात में डिजिटल इनोवेशन के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को डॉक्टर ऑफ साईंस की मानद उपाधि से अलंकृत किया गया है।

 

इसके अलावा समारोह में 46 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण, 44 को रजत और अलावा 46 छात्र-छात्राओं को कांस्य पदक से सम्मानित किया गया। वहीं, 37 शोधार्थियों को इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, कंप्यूटर एप्लीकेशन, बायोटेक, माइक्रोबाइलॉजी, पर्यावरण विज्ञान, कॉमर्स आदि में पीएचडी की उपाधि दी गई।

 

इसके साथ ही 798 छात्र-छात्राओं को विभिन्न विषयों में पोस्ट ग्रेजुएट और 2307 को ग्रेजुएट की उपाधि दी गई। दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत समेत विवि के चांसलर व नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके सारस्वत, ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. कमल घनशाला, कुलपति डॉ. नरपिंदर सिंह भी समारोह में शामिल हुए।


Spread the love
और पढ़े  थलीसैण- बाल विकास अधिकारी ने ग्राम सभा कांडई में आंगनवाड़ी भवन का किया उद्घाटन
  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग- बर्फ की मोटी चादर से ढका केदारनाथ धाम, 22 अप्रैल को खुलने हैं कपाट

    Spread the love

    Spread the loveकेदारनाथ धाम इस समय बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ है। और बेहद खूबसूरत नजारा यहां का दिख रहा है। लेकिन इसका असर यात्रा से पहले की…


    Spread the love

    हरिद्वार- गंगा के ऊपर राज्य का सबसे लंबा ब्रिज तैयार, शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, कुंभ में यात्रियों का लाभ

    Spread the love

    Spread the loveधर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालु अब हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था का बेहतर संगम देख सकेंगे। प्रदेश का सबसे पहला मेजर ब्रिज बनकर तैयार है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण…


    Spread the love