यूनिसेफ की रिपोर्ट: दुनिया के 21 देशों में हर 5 में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित, कैसे AI ने बढ़ाई चिंता?

दुनियाभर में एक साल में दो करोड़ बच्चे ऑनलाइन यौन शोषण का शिकार हुए हैं। वहीं, 21 देशों में इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले बच्चों में से हर पांच बच्चे ऑनलाइन प्रताड़ना का दंश झेलने को मजबूर हैं।

यूनिसेफ के हालिया अध्ययन के मुताबिक अफ्रीका, एशिया, लैटिन अमेरिका और पूर्वी यूरोप के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर किसी न किसी रूप में यौन शोषण का सामना करने वाले बच्चों की उम्र 12 से 17 साल है। यह आंकड़े 2020 से 2025 के बीच 21 देशों के लगभग 21,000 बच्चों पर किए गए सर्वेक्षणों पर आधारित हैं। इसमें केन्या, पाकिस्तान, ब्राजील और सर्बिया जैसे देश शामिल हैं।
सोशल मीडिया और गेमिंग खतरे के मुख्य केंद्र: रिपोर्ट के मुताबिक, लगभग 60 फीसदी मामले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हुए, जिनमें फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, स्नैपचैट और टिकटॉक प्रमुख हैं। इसके अलावा, 14 फीसदी मामले ऑनलाइन गेमिंग के दौरान सामने आए। हैरान करने वाली बात ये है कि आधे से अधिक मामलों में पीड़ित बच्चे उस व्यक्ति को पहले से जानते थे, जिसमें दोस्त, रिश्तेदार या रोमांटिक पार्टनर शामिल थे।
एआई और मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर संकट
रिपोर्ट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते दुरुपयोग पर भी कड़ी चेतावनी दी गई है। इसके अनुसार, 9 देशों में अनुमानित 11 लाख बच्चों ने अपनी सहमति के बिना एआई-जनरेटेड अश्लील तस्वीरें या वीडियो बनाए जाने की बात कही। इसके अलावा, लगभग 1.5 करोड़ बच्चों को अवांछित यौन सामग्री का सामना करना पड़ा और 40 लाख बच्चों की तस्वीरें बिना सहमति के साझा की गईं।
और पढ़े  सूडान: बाजार पर सेना के ड्रोन हमले में 100 से अधिक लोगों की मौत-: मानवाधिकार संगठन ने जताई चिंता
  • Related Posts

    पीएम किसान सम्मान निधि: मोदी ने जारी की 24वीं किस्त,ऐसे चेक करें आपके बैंक खाते में आए 2000 रुपये या नहीं

    पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी कर दी गई है। आपके खाते में 2000 रुपये पहुंचने वाले हैं और खाते में क्रेडिट होने का मैसेज भी मिलने वाला है।…

    टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: सोनीपत से अमन गिरफ्तार, केस में अब तक हो चुकीं 12 गिरफ्तारियां

    अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है। यह इस मामले में कुल 12वीं गिरफ्तारी है। मुंबई पुलिस ने सोनीपत के रोहणा गांव से अमन…