यूकेएसएसएससी परीक्षा पेपर लीक केस: CBI जांच के लिए केंद्र सरकार को भेजा गया प्रस्ताव, जल्द आ सकता है निर्णय

 

पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच से संबंधित प्रस्ताव को गृह विभाग की ओर से केंद्र को भेज दिया गया है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने घोषणा के बाद इसे अपना अनुमोदन भी दे दिया था। अब पुलिस मुख्यालय केंद्रीय अधिकारियों के साथ इस मामले में समन्वय स्थापित कर रहा है। माना जा रहा है कि इस प्रकरण में जल्द ही कोई निर्णय आ जाएगा।

बता दें कि गत 21 सितंबर को हुई यूकेएसएसएससी परीक्षा में पेपर लीक का मामला सामने आया था। इस मामले में नकल करने के उद्देश्य से पेपर को परीक्षा केंद्र से बाहर भेजने के आरोपी अभ्यर्थी खालिद और उसकी बहन साबिया को गिरफ्तार किया जा चुका है। एसआईटी इस प्रकरण में जांच कर रही है।
युवाओं ने इसका विरोध शुरू किया और परेड ग्राउंड के बाहर धरने पर बैठ गए। धरने के आठवें दिन खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं के बीच पहुंचकर सीबीआई जांच की संस्तुति कर दी थी। उन्होंने युवाओं के बीच ही लेटर हेड पर हस्ताक्षर किए जिसके बाद युवाओं ने धरना स्थगित कर दिया।

सीबीआई जांच की संस्तुति के संबंध में सरकार की ओर से सभी प्रक्रियाएं भी पूरी कर ली गई हैं। गृह सचिव शैलेश बगौली ने बताया कि प्रस्ताव को केंद्र सरकार को भेज दिया गया है। इसके लिए समन्वय करने की जिम्मेदारी पुलिस मुख्यालय को सौंपी गई है। वहां से जो भी निर्णय आएगा उसके आधार पर ही अब अगली कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  उत्तराखंड: अग्निवीरों के रोजगार की जिम्मेदारी संभालेंगे कर्नल मनराल, रिटायर होने वालों को दिलाएंगे नौकरी
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…