UKRAINE RUSSIA WAR : क्या यही है तीसरे विश्व युद्ध की आहट, यूक्रेन में बरसीं एक के बाद एक कई मिसाइलें, खंदकों में छिपे नागरिक, बाजार से जरूरी दवाइयां और सामान हुआ गायब।।।

Spread the love

रूसी सेना ने यूक्रेन में चौतरफा हमला बोलते हुए राजधानी कीव में मिसाइलें बरसाना शुरू कर दिया है। समुद्र में खड़े जंगी जहाज भी यूक्रेन में आग बरसा रहे हैं। पुतिन के नाटो देशों द्वारा रूस को रोकने की कोशिश करने पर इतिहास में सबसे भीषण नतीजे भुगतने की चेतावनी देने के बाद लोग यूक्रेनी लोग जमीन में बनाए गए शेल्टर होम में छिप गए हैं। देश के हालात तीसरे विश्व युद्ध की आहट के संकेत दे रहे हैं।
रूस की लगातार यूक्रेन के कई शहरों पर गोलाबारी जारी है। इनमें खारकीव, ओडेसा व ल्विव शामिल हैं। यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्री कोलेबा ने कहा है पूरे यूक्रेन में सैन्य ठिकानों के आसपास रॉकेटों की बारिश हो रही है। इसका सबसे बुरा असर आम लोगों पर पड़ा है। यूक्रेनी सैन्य ठिकानों के आसपास रहने वाले नागरिकों ने खुद को खंदकों में छिपा लिया है। जबकि कई शहरों में लोगों ने ज्यादातर दुकानों से जरूरी सामान की खरीदी कर ली है।
इस कारण किराना दुकानों में खाने-पीने का सामान खत्म हो रहा है। जबकि खारकीव में लोगों की लंबी कतारें शॉपिंग मॉल और दुकानों के बाहर लगी हुई हैं। कीव में दवाई की दुकानों में भी आपूर्ति की कमी हो रही है। अलजजीरा ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को हमले में निशाना बनाया गया है। ऐसे में डर है कि यदि ये हमले कुछ दिन और जारी रहे तो हालात बिगड़ जाएंगे।


Spread the love
और पढ़े  हिंदू नववर्ष-: 1.96 अरब वर्ष पहले बनी सृष्टि, विक्रम संवत को कई देशों ने माना, अंग्रेजी कैलेंडर भी 58 साल पीछे
  • Related Posts

    बंद कमरे से मिली 5 लाशें, इलाज के लिए कोच्चि आया था पूरा परिवार

    Spread the love

    Spread the love     केरल के कोच्चि से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। शहर के वडुथला इलाके में एक किराए के मकान में एक ही…


    Spread the love

    ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोकने पर विचार कर रहे ट्रंप,क्या थमने वाला है ईरान युद्ध?

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में चल रहे भीषण संघर्ष के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने कहा है कि ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *