UK Board: उत्तराखंड बोर्ड 12वीं की सुधार परीक्षा का रिजल्ट घोषित, तुरंत करें डाउनलोड

 

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने आज, 3 अक्तूबर 2025 को कक्षा 12वीं सुधार परीक्षा के नतीजे जारी कर दी है। जिन छात्रों ने यूके बोर्ड इंटरमीडिएट/हाई स्कूल कम्पार्टमेंट परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

यूके बोर्ड सुधार परीक्षा स्कोरकार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। यूके बोर्ड कक्षा 12वीं की सुधार परीक्षा 2025 4 अगस्त से 11 अगस्त, 2025 तक पेन और पेपर मोड में आयोजित की गई थी।

 

यूके बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा में जिन छात्रों ने एक या एक से अधिक विषयों में 33% से कम अंक प्राप्त किए थे, उन्हें सुधार या कम्पार्टमेंट परीक्षा 2025 में शामिल होने की अनुमति दी गई थी। छात्रों को उत्तीर्ण होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक के साथ-साथ समग्र अंक में भी न्यूनतम 33% प्राप्त करना आवश्यक है।

 

ऐसे देखें अपना रिजल्ट

छात्र यूके बोर्ड कक्षा 10, 12 कम्पार्टमेंट परिणाम 2025 की जांच करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

  • पहले आप आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाएं।
  • अब  कंपार्टमेंट परिणाम 2025 पर क्लिक करें।
  • यूके बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट परिणाम 2025 डाउनलोड के लिए स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • उसे डाउनलोड कर लें और अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए अपने पास रख लें।

कैसा रहा इस बार का रिजल्ट?

इस बार कक्षा 12 इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 1,06,358 परीक्षार्थी शामिल हुए। कुल मिलाकर 83.23% परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए, जिसमें 80.10% छात्र और 86.20% छात्राएं पास हुई हैं।

और पढ़े  हादसा: नैनीताल जा रहे दंपति की कार और डंपर की भिड़ंत...पति की मौत, पत्नी घायल, बास्केटबॉल खिलाड़ी था मृतक

उत्तराखंड बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में अनुष्का कुमारी ने टॉप किया है, जिन्होंने 500 में से 493 अंक प्राप्त कर रैंक-1 हासिल की। दूसरे स्थान पर केशव भट्ट और कोमल कुमारी ने 489 अंक लेकर रैंक-2 साझा की, जबकि तीसरे स्थान पर आयुष सिंह रावत रहे, जिन्होंने 484 अंक प्राप्त किए।

  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…