लखनऊ : नहाते समय नदी में डूबे 3 बच्चे, बच्ची सहित दो की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Spread the love

 

गोसाईगंज के सलेमपुर के मजरा लोध पुरवा से गुजरी लोनी नदी में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। नहाने में लिए नदी में उतरे तीन मासूम अचानक पानी के तेज बहाव में बह गए। स्थानीय लोगों की मदद से एक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया जबकि बच्ची सहित दो की डूबने से मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही भीड़ जुट गई। नायब तहसीलदार गोसाईंगंज गुरप्रीत सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक लोध पुरवा निवासी मजदूर गुड्डू शुक्रवार सुबह 11 बजे लोनी नदी के किनारे खेत में काम कर रहे थे तभी इनका बेटा विराट (4) खेलते हुए पड़ोसी अंकित की बेटी हिमानी (4) व साजन के बेटे गौरव (4) के साथ खेत पर पहुंच गए।

 

कुछ देर बाद ही गुड्डू तीनों बच्चों को लेकर घर के लिए निकल पड़े। हालांकि गुड्डू के आगे बढ़ते ही तीनों नदी की तरफ चले गए और नहाने के लिए पानी में कूद गए। बहाव तेज होने के कारण तीनों नदी में बह गए। देखते ही देखते तीनों नदी में डूबने लगे। शोर सुनकर पास में ही मौजूद केशन ने आवाज देकर गुड्डू को बुलाया। केशन और गुड्डू ने बच्चों को बचाने के लिए नदी में छलांग लगाई। कड़ी मशक्कत के बाद तीनों बच्चों को नदी से बाहर निकाला गया।

हिमानी और गौरव की नदी में डूबने से मौत हो गई। वहीं, तीसरे बच्चे विराट की हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। इस हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है। प्रशासन ने लोगों से बरसात के मौसम में नदी के किनारे न जाने की अपील की है।

और पढ़े  UP: विधानसभा चुनावों के पहले BJP संगठन को बदलने की तैयारी, डेढ़ दशक के बाद होगा बड़ा बदलाव,जानिए...

Spread the love
  • Related Posts

    UP- लोहिया अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल, परिजनों ने तोड़फोड़-मारपीट की

    Spread the love

    Spread the loveडॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में मंगलवार सुबह सात बजे के करीब मरीज की मौत पर हंगामा और बवाल हुआ। 45 वर्षीय पुरुष को निमोनिया की शिकायत…


    Spread the love

    भाजपा नेता की हत्या- मॉर्निंग वॉक पर निकले थे राजकुमार, हमलावरों ने चाकू से 50 से 60 वारकर गोद डाला

    Spread the love

    Spread the loveगोरखपुर के चिलुआताल थाना इलाके के बरगदवा में मंगलवार की सुबह एक भाजपा नेता की निर्मम हत्या ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मॉर्निंग वॉक पर निकले…


    Spread the love