ट्विटर Blue Tick: अब हर महीने ब्लू टिक के लिए देने होंगे 900 रुपये,भारत में भी लॉन्च हुई ट्विटर पेड सब्सक्रिप्शन सर्विस

ट्विटर Blue Tick: अब हर महीने ब्लू टिक के लिए देने होंगे 900 रुपये,भारत में भी लॉन्च हुई ट्विटर पेड सब्सक्रिप्शन सर्विस

माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफार्म ट्विटर ने आखिरकार भारत में अपनी प्रीमियम सब्सक्रिप्शन सर्विस ट्विटर ब्लू को लॉन्च कर दिया है। भारत में ब्लू टिक लेने और प्रीमियम सब्सक्रिप्शन सर्विस के फीचर्स का इस्तेमाल करने के लिए मोबाइल यूजर्स को 900 रुपये प्रतिमाह चुकाने होंगे। वहीं कंपनी ने 650 रुपये में सबसे कम कीमत वाला प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान जारी किया है। यह प्लान वेब यूजर्स के लिए है। बता दें कि कंपनी ने ट्विटर ब्लू को पिछले साल ही नए रूप में जारी किया था। इसे पहले अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और जापान समेत कुछ देशों में लॉन्च किया गया था।

भारत में ट्विटर ब्लू
कंपनी ने अब भारत में भी अपनी प्रीमियम सब्सक्रिप्शन सर्विस को लॉन्च किया है। भारतीय यूजर्स को भी ट्विटर ब्लू के सभी खास फीचर्स का लाभ मिलेगा। कंपनी के अनुसार, मोबाइल यानी एंड्रॉयड और आईओएस दोनों को ट्विटर ब्लू के लिए हर महीना 900 रुपये और वेब यूजर्स को हर महीना 650 रुपये चुकाने होंगे। बता दें कि कंपनी ने मालिक एलन मस्क ने कंपनी खरीदने के कुछ दिनों बाद ही पेड सब्सक्रिप्शन सर्विस लाने का एलान कर दिया था। इस सर्विस को भारी आलोचनाओं के बाद भी लॉन्च किया गया था।
ट्विटर ब्लू यूजर्स को मिलेंगी ये सुविधाएं
कंपनी के अनुसार, भुगतान करके सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को एडिट ट्वीट बटन, 1080p वीडियो अपलोड, रीडर मोड और ब्लू टिक की सुविधा मिलेगी। बताते चलें कि कंपनी ने अपने पुराने वेरिफिकेशन प्रक्रिया में भी बदलाव किया है। कंपनी के अनुसार, पुराने ब्लू टिक अकाउंट होल्डर्स को अपने ब्लू टिक को बनाए रखने के लिए कुछ महीनों की छूट दी जाएगी। यानी इन्हें भी थोड़े समय बाद अपने अकाउंट पर ब्लू टिक बनाए रखने के लिए सब्सक्रिप्शन लेना ही होगा।

और पढ़े  शत्रुघ्न सिन्हा: 'ममता बनर्जी ही मेरी नेता, विपक्ष भाग्यशाली उसे राहुल जैसा नेता मिला', BJP पर क्या बोले?

Related Posts

एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत का पहला स्वर्ण, 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में मिला रजत,कमलजीत-सुरुचि का कमाल

एशियन गेम्स के छठे दिन यानी शुक्रवार को पदक मुकाबलों का रोमांच बढ़ने वाला है। भारत के लिए यह दिन काफी व्यस्त रहने वाला है और पदक तालिका में बढ़त…

पश्चिम एशिया संघर्ष: होर्मुज खोलने और बातचीत के लिए ईरान का अमेरिका को प्रस्ताव

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को खत्म करने के लिए सात दिन की योजना पेश करने की बात कही है। न्यूयॉर्क टाइम्स…