हरिद्वार: पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उर्मिला की बढ़ी मुश्किलें, प्रकरण की जांच के लिए एसआईटी गठित

Spread the love

 

 

पूर्व विधायक सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर के विवाद में आरोप-प्रत्यारोपों के बाद अलग-अलग थानों में दर्ज मामलों की जांच के लिए एसएसपी ने सात सदस्यीय एसआईटी का गठन कर दिया है। फिलहाल उर्मिला सनावर के खिलाफ हरिद्वार जिले में चार प्राथमिकी दर्ज हैं। वहीं, देहरादून में भी एक रिपोर्ट दर्ज है।

पूर्व विधायक सुरेश राठौर और सहारनपुर निवासी उर्मिला सनावर के बीच लंबे समय से खींचतान चल रही है। हाल ही में बहुचर्चित अंकित भंडारी हत्याकांड के मामले में उर्मिला सनावर ने ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था। ऑडियो में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम का नाम सामने आने से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में भी खलबली मच गई थी।

 

मामले में संत शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बहादराबाद थाने में पूर्व विधायक और उर्मिला सनावर के खिलाफ झूठे आरोप लगाकर बदनाम करने का आरोप में झबरेड़ा थाने में भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई। वहीं, रानीपुर कोतवाली में भी रिपोर्ट दर्ज है। सितंबर 2024 में सुरेश राठौर ने उर्मिला सनावर के खिलाफ ब्लैकमेलिंग के आरोप में ज्वालापुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके अलावा एक रिपोर्ट देहरादून में दर्ज की गई थी।

सोमवार को एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह की अगुवाई में एसआईटी (विशेष जांच दल) का गठन कर दिया। एसएसपी ने बताया कि एसआईटी में रानीपुर कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार, ज्वालापुर कोतवाल कुंदन सिंह राणा, बहादराबाद थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा, झबरेड़ा थाने के एसआई रविंद्र सिंह, एसपी सिटी कार्यालय में तैनात एएसआई रणजीत सिंह बिष्ट, आरक्षी विनय, सीआईयू में तैनात आरक्षी वसीम को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि अलग-अलग थानों में दर्ज मामलों के निस्तारण के लिए एसआईटी का गठन किया है।

और पढ़े  देहरादून- राज्य में उद्योग लगाने में आएगी तेजी, थर्ड पार्टी करेंगी निरीक्षण, बैठक में प्रस्ताव पर लगी मोहर

Spread the love
  • Related Posts

    होली: रंग और उमंग में डूबा उत्तराखंड, गली-गली उल्लास, होल्यारों ने बढ़ाई रौनक

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में होली का उत्सव पहाड़ से लेकर मैदान तक पूरे उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही होली का जश्न शुरू हो गया। कहीं…


    Spread the love

    उत्तराखंड चुनाव 2027- BJP अध्यक्ष बोले-अनावश्यक दावेदारी से विवाद की स्थिति पैदा न करें दायित्वधारी

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि दायित्वधारी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अनावश्यक दावेदारी से विवाद की स्थिति पैदा न करें। पार्टी को…


    Spread the love