ट्रेंड में वंदे मातरम्: विजय के शपथ ग्रहण में 2 बार गाया गया पूरा राष्ट्र गीत, लोग बोले- यह नया तमिलनाडु है

Spread the love

मिलनाडु की राजनीति में एक नए युग की शुरूआत हो चुकी है। तमिलगा वेत्री कड़गम’ (TVK) के संस्थापक जोसेफ विजय प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में रविवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। तमिलनाडु में पहली बार किसी गैर-द्रविड़ पार्टी की सरकार बनी है। जोसेफ विजय की सरकार के गठन के साथ ही डीएमके और एआईएडीएमके का दशकों पुराना दबदबा खत्म हो गया। विजय के साथ 9 और मंत्रियों ने भी शपथ ली है। विजय को 13 मई तक विधानसभा में अपना बहुमत साबित करना होगा।

 

जोसेफ विजय के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। विजय के शपथ ग्रहण के दौरान दो बार वंदे मातरम् गाया गया, जिसने लोगों के दिल को जीत लिया है। सोशल मीडिया पर लोग विजय की तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह नया तमिलनाडु है। विजय के शपथ ग्रहण की शुरुआत और समापन में पूरा राष्ट्र गीत वंदे मातरम् गाया गया। आइए जानते हैं कि सोशल मीडिया पर लोगों की क्या प्रतिक्रियाएं हैं।

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

एक शख्स ने शपथ ग्रहण के दौरान वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- जननेता विजय थलपति। विजय थलपति तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन गए हैं। एक अन्य ने लिखा है, वंदे मातरम् तमिलनाडु।

 

एक शख्स ने लिखा है- जोसेफ विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री हैं। शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत और समापन वंदे मातरम् के पूरे गायन के साथ हुआ! इसे सुनना बहुत ही सुखद था।

और पढ़े  अल्मोड़ा- 10 साल बाद बेटे से मिला पिता...छलक उठीं आंखें, डायरी में लिखा एक शब्द बना मददगार

 

विजय की पार्टी ने कितनी सीटें जीतीं? 

विजय की पार्टी टीवीके ने तमिलनाडु की 108 सीटों पर जीत हासिल की थी। प्रदेश में सरकार बनाने के लिए उन्हें 118 विधायकों की जरूरत थी। ऐसे में टीवीके को कांग्रेस (5 सीटें), सीपीआई (2 सीटें), सीपीआई-एम (2 सीटें), वीसीके (2 सीटें) और आईयूएमएल (2 सीटें) का समर्थन हासिल हुआ।


Spread the love
  • Related Posts

    SC- आंखों के उपचार के लिए विदेश जा सकेंगे अभिषेक बनर्जी, सुप्रीमकोर्ट से मिली अनुमति

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद अभिषेक बनर्जी को राहत दी है। शीर्ष कोर्ट ने उन्हें आंखों के इलाज के लिए तीन हफ्ते विदेश जाने की अनुमति…


    Spread the love

    ए.आर. रहमान के बेटे आमीन का हुआ कार एक्सीडेंट, प्राइवेट अस्पताल में करवाया इलाज, जानें..

    Spread the love

    Spread the loveए.आर. आमीन, म्यूजिक कंपोजर ए.आर. रहमान के बेटे हैं। वे एक सिंगर और परफॉर्मर हैं, जो कई म्यूजिक प्रोजेक्ट्स में काम कर चुके हैं और अपने पिता ए.आर.…


    Spread the love