अयोध्या कैंट से होकर जाने वाली 41 ट्रेनों का समय बदला, ठहराव के समय में भी फेरबदल

Spread the love

दल अयोध्या कैंट से होकर जाने वाली 41 ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है। ट्रेनों के ठहराव में 10 मिनट का फेरबदल किया गया है

उत्तर रेलवे ने ट्रेनों की नई समय सारिणी जारी कर दी। एक अक्तूबर से अयोध्या कैंट स्टेशन होकर जताने वाली 41 ट्रेनों के समय व ठहराव में परिवर्तन किया गया है। कुछ ट्रेनों के ठहराव समय में भी कमी की गई है तो कुछ को बढ़ाया गया है। ज्यादातर ट्रेनों के समय में पांच से दस मिनट का फेरबदल किया गया है।
सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अयोध्या से मुंबई जाने वाली मुंबई लोकमान्य टर्मिनल-अयोध्या कैंट सुपरफास्ट ट्रेन के समय में 10 मिनट का फेरबदल किया गया है।
पहले यह ट्रेन 15.30 बजे रवाना होती थी, अब एक अक्तूबर से यह ट्रेन 15.40 बजे रवाना होगी। वहीं 13308 गंगा सतलुज ट्रेन के समय में करीब आधे घंटे का बदलाव हुआ है। पहले यह ट्रेन 13.55 बजे आती थी व 14.00 बजे जाती थी।
अयोध्या स्टेशन पर इसके ठहराव का समय पांच मिनट था। अब यह ट्रेन 13.10 बजे आएगी व 13.18 बजे रवाना होगी। अब इसका ठहराव 8 मिनट का होगा। वहीं, साकेत सुपरफास्ट 8.55 के बजाए अब 8.05 बजे रवाना होगी। इसी क्रम में यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस का ठहराव पांच मिनट से बढ़ाकर 10 मिनट कर दिया गया है।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- मणि पर्वत मेले के साथ कंचन भवन में झूला उत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ
  • Related Posts

    अंकित बालियान हत्याकांड: 66 सेकंड की फुटेज में कत्ल का मंजर, 22 सेकंड में खत्म हुई जिंदगी

    Spread the love

    Spread the loveहरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड की दो सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद वारदात की पूरी तस्वीर धीरे-धीरे साफ हो रही है। एक मिनट छह…


    Spread the love

    प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ा अपडेट, इस महीने का बिल आठ प्रतिशत कम आएगा, जानें..

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के बिल में सितंबर माह में 7.93 फीसदी की कमी होगी। इस संबंध में पावर कार्पोरेशन ने आदेश जारी कर दिया है। इससे उपभोक्ताओं…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *