Train Cancelled: पश्चिम रेलवे ने 26 जुलाई तक कैंसिल की ये ट्रेनें, जानें कारण और देखें रद्द ट्रेनों की लिस्ट

कोई फ्लाइट से सफर करता है, तो कोई बस या अपनी पर्सनल गाड़ी से। जबकि, एक बड़ी तबका भारतीय ट्रेन से यात्रा करना पसंद करता है। इसके लिए पहले ट्रेन टिकट बुक की जाती है, क्योंकि कई रूट पर तुरंत टिकट नहीं मिल पाती।

हालांकि, कई बार रेलवे द्वारा किन्हीं कारणों की वजह से कुछ ट्रेनों को कैंसिल भी कर दिया जाता है। जैसे- पश्चिम रेलवे ने 24, 25 और 26 जुलाई के लिए कुछ ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। चलिए जानते हैं कौन-कौन सी ट्रेनें और क्यों रद्द हुई हैं। 

 

3 दिन क्यों कैंसिल की गई हैं ट्रेनें?

  • मुंबई और गुजरात में लगातार तेज बारिश हो रही है
  • ऐसे में रेलवे ट्रैक और रेलवे पुलों के आसपास पानी भर गया है
  • बताया जा रहा है कि भारी बारिश के कारण घोलवड और उंबरगांव रोड स्टेशनों के बीच स्थित रेलवे पुल पर जलभराव बढ़ गया है
  • इसलिए पश्चिम रेलवे ने कुछ ट्रेनों को आज से 3 दिन तक कैंसिल किया है

 

कौन-कौन सी ट्रेनें और कब-कब रहेंगी कैंसिल?

विरार-भरूच एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 19101)
24 जुलाई को कैंसिल रहेगी

अमृतसर-बांद्रा टर्मिनस पश्चिम एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12926
25 जुलाई को ये ट्रेन रद्द रहेगी

अमृतसर-बांद्रा टर्मिनस गोल्डन टेम्पल एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12904)
25 जुलाई को नहीं चलेगी

 

जैसलमेर-बांद्रा टर्मिसनस सुपरफास्ट (ट्रेन नंबर 22932)
25 जुलाई को कैंसिल रहेगी

बोरीवली-वटवा एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 19417)
ये ट्रेन 26 जुलाई को कैंसिल रहेगी

वेरावल-ओखा एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 19251)
ये ट्रेन 25 जुलाई को रद्द रहेगी

और पढ़े  सम्मान: विमान में दिखाया अदम्य साहस, राज्य सरकार कैप्टन स्मित मच्छार को देगी 'विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार'

नंदुरबार-बोरीवली एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 19426)
25 जुलाई को कैंसिल रहने वाली है

 

ये ट्रेनें भी रहेंगी रद्द:-

  • दहानू रोड-बोरीवली मेमू ट्रेन (ट्रेन नंबर 69174)
  • सूरत-वलसाड मेमू ट्रेन (ट्रेन नंबर 69152)
  • मुंबई-सेंट्रल-भिवानी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 09001)

नोट:- घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर चेक कर लें ताकि, आपको दिक्कत न हो।

  • Related Posts

    ट्रंप ने फिर किसे दी धमकी?: ब्रिटेन से अमेरिकी बमवर्षक हटाने पर बोले- हम जानते हैं कौन जिम्मेदार

    अमेरिका ने अज्ञात धमकियों के बाद यूके स्थित अपने सैन्य बेस से बॉम्बर विमानों को हटा लिया है। इस घटनाक्रम के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है।…

    बाब अल-मंदेब पर हूती विद्रोहियों को बड़ा झटका: सऊदी गठबंधन ने छीने कई अहम इलाके, क्या अमेरिका भी साथ आया?

    यमन में हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ रहे सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन की सेनाओं ने बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य के आसपास कई अहम इलाकों पर फिर कब्जा कर लिया है। यमनी…