उत्तरकाशी- सिलक्यारा टनल में दर्दनाक हादसा, पत्थर की चपेट में आकर मजदूर की मौत

निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल में बुधवार देर रात हुए एक हादसे में एक मजदूर की एक स्लैब गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद टनल में काम कर रहे श्रमिकों में आक्रोश है। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए काम बंद कर दिया। मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने और सुरक्षा मानकों को और मजबूत करने की मांग की।

 

मृतक की पहचान झारखंड के बोकारो निवासी नरेश गंजू के रूप में हुई है। निर्माण कार्य के दौरान टनल के भीतर अचानक ऊपर से एक स्लैब गिर गया जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी श्रमिकों और अधिकारियों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

घटना के बाद साथी श्रमिकों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए काम बंद कर दिया। उनका कहना है कि मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए और टनल के भीतर सुरक्षा मानकों को और अधिक सुदृढ़ किया जाए। श्रमिकों का कहना है कि ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए निर्माण स्थल पर सुरक्षा उपायों की व्यापक समीक्षा आवश्यक है।

 

एसडीएम बड़कोट ने सिल्क्यारा टनल घटना का जायजा लिया
कंपनी प्रबंधन ने बताया कि हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है। उनके बड़कोट पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। फिलहाल शव को अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है। नवयुगा कंपनी के महाप्रबंधक रविकांत सिंह ने कहा कि टनल में सभी आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए गए थे।

और पढ़े  देहरादून: सहस्रधारा में हादसा, सड़क से 50 मी नीचे गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोग घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…