मसूरी- परिवार के साथ मसूरी घूमने आए थे इंदौर के पर्यटक, अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत

Spread the love

 

ध्यप्रदेश के इंदौर से मसूरी घूमने आए एक पर्यटक की होटल में तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें उप जिला चिकित्सालय लेकर गए लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सिविल हॉस्पिटल मसूरी से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति को मृत अवस्था में सिविल हॉस्पिटल लाया गया है। पुलिस हॉस्पिटल पहुंची तो पता चला कि देवेंद्र बावेल (56) पुत्र बवरलाल बावेल निवासी लीट्स एन्क्लेव, पुलिस लाइन के पीछे, इंदौर मध्य प्रदेश की मौत हुई है।

 

देवेंद्र शुक्रवार को परिवार के साथ मसूरी घूमने आए थे और अटल उद्यान क्षेत्र के एक होटल में ठहरे थे। परिवार मालरोड पर घूमने गया था और देवेंद्र होटल में ही रुके थे। इसी दौरान देवेंद्र की तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने परिजनों को फोन कर बताया कि उन्हें घबराहट हो रही है। परिजन होटल पहुंचे और देवेंद्र को सिविल हॉस्पिटल ले गए। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Spread the love
और पढ़े  रुड़की- रेल यात्रियों के लिए राहतभरी खबर, 3 माह के लिए स्थगित की गईं 26 ट्रेनों का संचालन शुरू
  • Related Posts

    होली: रंग और उमंग में डूबा उत्तराखंड, गली-गली उल्लास, होल्यारों ने बढ़ाई रौनक

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में होली का उत्सव पहाड़ से लेकर मैदान तक पूरे उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही होली का जश्न शुरू हो गया। कहीं…


    Spread the love

    उत्तराखंड चुनाव 2027- BJP अध्यक्ष बोले-अनावश्यक दावेदारी से विवाद की स्थिति पैदा न करें दायित्वधारी

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि दायित्वधारी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अनावश्यक दावेदारी से विवाद की स्थिति पैदा न करें। पार्टी को…


    Spread the love