आज सारथी फाउंडेशन ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया 74वा गणतंत्र दिवस।।

आज सारथी फाउंडेशन ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया
74वा गणतंत्र दिवस।।

आज भारत गणराज्य के 74वे गणतंत्र दिवस को सारथी फाउंडेशन समिति के कार्यालय विमल कुंज छोटी मुखानी मैं बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
गणतंत्र दिवस के मौके पर श्रीमती सुमित्रा प्रसाद ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे देश का संविधान विभिन्न देशों के संविधान से मिलकर बना है जो कि बहुत ही लचीला है और सबसे बड़ी बात यह है कि यह संविधान महिलाओं को समानता का अधिकार प्रदान करता है जिससे महिलाओं को हर क्षेत्र में बराबरी का हक हासिल है।इस संविधान को बनाने वाले हमारे वीर महापुरषों को भी आज नमन करते है जिन्होंने हमें विश्व का सबसे बेहतर संविधान दिया।साथ ही सभी को बसंत पंचमी की हार्दिक बधाई भी दी।
अपने संबोधन में बोलते हुए ज्ञानेंद्र जोशी ने कहा कि हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और इसका संविधान सबसे ऊपर है।जो कि हमें अनेकों मौलिक अधिकार प्रदान करता है जो कि विश्व में कही नही है।
आज के कार्यक्रम में सुमित्रा प्रसाद,ज्ञानेंद्र जोशी,गिरीश चंद्र लोहनी,दिशांत टंडन,जाकिर हुसैन,दीक्षा पंत पाण्डे, नीलू नेगी,संतोष गौड़,कैलाश बाल्मिकी,भावना पांडे,हेमा जोशी,रंजना जोशी,गीता बेलवाल,तनुजा टकवाल,मीना शाही, रमा जोशी,मंजू सनवाल,कला नेगी,सोना तिवारी,कृति पांडे,नवीन शर्मा, तान्या बिष्ट,शीला भट्ट,कंचन त्रिपाठी,सोना भाई,विदिता, आदि उपस्थित रहे।

और पढ़े  लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक
  • Related Posts

    सुरेंद्र कोली की मौत के 4 दिन बाद भी पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, परिजनों के सारे सवाल बरकरार

    निठारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रहे और पिछले साल सभी 13 मामलों में बरी हुए सुरेंद्र कोली की मौत के चार दिन बाद भी हालात साफ नहीं हैं। उनके परिवार…

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…