Today Horoscope 30 March 2026 आज इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और पूरे होंगे अधूरे काम, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल ।

Spread the love

 

मेष- आज का दिन आपके लिए खुशियों और सुकून से भरा रहने वाला है। दांपत्य जीवन में प्रेम और समझदारी बनी रहेगी, जिससे घर का माहौल भी खुशनुमा रहेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए पूरी लगन से प्रयास करेंगे। हालांकि दूसरों के मामलों में बेवजह बोलने से बचें। यदि कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी महसूस हो, तो उसे नजरअंदाज न करें।

वृषभ- आज का दिन थोड़ा उलझनों से भरा रह सकता है। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपको खुशी देगी। हालांकि किसी विरोधी की बातों में आने से बचना जरूरी है। जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई विवाद सामने आ सकता है।

मिथुन-पिता के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है। नए व्‍यापार की शुरुआत अभी न करें। जो व्‍यापार चल रहा है वो चलता रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी रहेगी। लाल वस्‍तु का दान करें।

कर्क-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। शारीरिक स्थिति नरम-गरम रहेगी लेकिन अब संतान, प्रेम और व्‍यापार की स्थिति पहले से सुधर चुकी है। जीवन रास्‍ते पर आने लगा है। अच्‍छी स्थिति है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

सिंह-जीवन कठिन होता जा रहा है। अष्‍टम भाव में गुरु और मंगल बैठे हैं जो संतान, प्रेम और भाग्‍य को थोड़ा मध्‍यम कर रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार सही चलता रहेगा। भावनाओं में आकर कोई निर्णय न लें। पीली वस्‍तु पास रखें।

और पढ़े  Today Horoscope 29 March 2026 आज इन राशि वालों की आय में वृद्धि के योग जबकि इनको रहना होगाा संभलकर, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

कन्‍या-जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। भौतिक सुख-संपदा में वृ्द्ध‍ि होगी लेकिन गृहकलह के संकेत हैं। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति सही रहेगी। लाल वस्‍तु का दान करें।

तुला-पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। दबदबा कायम रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम और व्‍यापार सही है। संतान की स्थिति पहले से बेहतर है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

वृश्चिक-वाणी अनियंत्रित न होने दें। पूंजी का निवेश अभी न करें। बाकी स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी है। सही समय कहा जाएगा। भगवान भोलेनाथ की अराधना करते रहें।

धनु-ओजस्‍वी और तेजस्‍वी बने रहेंगे। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी बहुत अच्‍छी है। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्‍धता है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और व्‍यापार बहुत अच्‍छी स्थिति में चल रहा है। एक सुखद समय कहा जाएगा इसको। लाल वस्‍तु पास रखें।

मकर-चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। पराक्रम बढ़ा हुआ है जिसकी वजह से व्‍यापारिक दृष्टिकोण से अच्‍छा समय आ जाएगा। संतान, प्रेम, व्‍यापार सब कुछ बहुत अच्‍छा दिख रहा है। लाल वस्‍तु का दान करें।

कुंभ- आज का दिन मिला-जुला परिणाम देने वाला रहेगा। दोस्तों की ओर से आपको कोई उपहार मिल सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचें। विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। आपकी किसी पुरानी गलती का राज भी खुल सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिलने की संभावना है।

मीन- आज का दिन आपके लिए कुछ खास साबित हो सकता है। परिवार में किसी नए मेहमान के आगमन से खुशियों का माहौल बनेगा। आप अपने खर्चों को नियंत्रित करते हुए किसी बचत योजना में निवेश करने का विचार कर सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और परिवार में एकता बनी रहेगी। यदि आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे थे, तो किसी नई जगह आवेदन करने का सही समय हो सकता है।

और पढ़े  Today Horoscope 24 March 2026 आज इन राशि वालों को नौकरी-व्यापार में मिल सकती है अच्छी खबर, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

Spread the love
  • Related Posts

    Today Horoscope 29 March 2026 आज इन राशि वालों की आय में वृद्धि के योग जबकि इनको रहना होगाा संभलकर, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

    Spread the love

    Spread the loveमेष राशि-आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में ज्यादा बेहतर साबित हो सकता है। किसी नए पद या जिम्मेदारी की प्राप्ति से आपका मन प्रसन्न…


    Spread the love

    Today Horoscope 28 March 2026 आज मिलेगी इन 4 राशि वालों को खुशखबरी, धन लाभ और मनचाही यात्रा के बनेंगे योग, पढ़ें अपना आज का राशिफल।

    Spread the love

    Spread the love  मेष राशि-आज आप पूरी लगन और मेहनत के साथ अपने कामों में जुटे रहेंगे, जिसका परिणाम भी आपको अच्छा मिलेगा। आपके अधूरे काम आसानी से पूरे हो…


    Spread the love