मेष राशि-आज आपका मन एक चौराहे पर खड़ा दिखाई दे सकता है। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर दुविधा बनी रह सकती है, इसलिए जल्दबाजी में उठाया गया कदम बाद में परेशानी का कारण बन सकता है। आपकी स्वच्छंद प्रवृत्ति आज आपको आकर्षित तो करेगी, लेकिन संयम ही सफलता की असली कुंजी रहेगा। लंबे समय से धन की कमी के कारण रुका हुआ कोई कार्य अचानक गति पकड़ सकता है। खास बात यह है कि जिस काम में आप पूरे समर्पण और एकाग्रता के साथ जुटेंगे, उसमें सफलता आपके कदम चूम सकती है।
वृषभ राशि-आज का दिन मुस्कुराहटों और अपनों के साथ बिताए खूबसूरत पलों का संदेश लेकर आया है। परिवार के साथ बैठकर पुरानी समस्याओं का हल निकालने का अवसर मिलेगा और घर का माहौल पहले से अधिक सुखद महसूस होगा। भविष्य की योजनाओं को लेकर किसी करीबी व्यक्ति से सार्थक चर्चा हो सकती है। यदि किसी साझेदारी की शुरुआत करने का विचार है, तो हर पहलू को अच्छी तरह परख लेना समझदारी होगी। अविवाहित लोगों के जीवन में कोई दिलचस्प मुलाकात नई उम्मीदें जगा सकती है।
मिथुन राशि-आज का दिन आपको सावधानी और संतुलन का संदेश दे रहा है। वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता बरतें, क्योंकि छोटी-सी लापरवाही अतिरिक्त खर्च का कारण बन सकती है। परिवार या मित्रों के साथ कहीं घूमने-फिरने की योजना दिन को आनंदमय बना सकती है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता या खेल गतिविधि में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। मन अपनी पसंद की चीजों पर खर्च करने के लिए प्रेरित करेगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना भी आवश्यक रहेगा।
कर्क राशि – आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग और साथ आपको मानसिक शांति देगा। यदि पारिवारिक व्यवसाय में किसी प्रकार की कड़वाहट चल रही थी, तो आज वह दूर हो सकती है और रिश्तों में फिर से मिठास आएगी। यात्रा के योग बन रहे हैं, लेकिन अपने सामान की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। किसी दूर रह रहे परिजन से खुशखबरी मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।
सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आपके मन में किसी काम को लेकर कंफ्यूजन है, तो आप उसमें आप बिल्कुल आगे ना बढ़े। यदि आपने कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह भी आपको मिल सकता है। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कोई कानूनी मामला यदि आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो वह भी समाप्त हो सकता है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।
कन्या राशि- आज आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आ सकते हैं, जिन्हें टालना संभव नहीं होगा, लेकिन आपकी समझदारी आपको सही निर्णय लेने में मदद करेगी। निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी और आप अपने भाई-बहनों के साथ मिलकर कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। यदि पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा था, तो उसके सुलझने के संकेत मिल रहे हैं। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो भविष्य में आपके काम आएगी।
तुला राशि- आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशियां मिलेंगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको अधिकारियों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरते।
वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चले, तो आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।
मकर राशि- आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। परोपकार के कार्यों में आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको कुछ नये संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बेहतर रहेगी।
कुंभ राशि-आज खर्चों की रफ्तार आपकी अपेक्षा से थोड़ी तेज रह सकती है, इसलिए बजट पर विशेष ध्यान देना होगा। नया घर या संपत्ति खरीदने का विचार मन में चल सकता है, लेकिन कोई भी फैसला अपनी आर्थिक स्थिति को देखकर ही लें। परिवार की समस्याओं को बातचीत और समझदारी से सुलझाने का प्रयास सफल रहेगा। यदि मन किसी चिंता से घिरा है, तो पिताजी का मार्गदर्शन आपके लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकता है।
मीन राशि-आज हर कदम सोच-समझकर उठाने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी से किया गया काम गलती का कारण बन सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, क्योंकि आपकी कोई बात वरिष्ठ अधिकारियों को पसंद न आए। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और कहीं घूमने-फिरने की योजना भी बन सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को मनचाहा लाभ मिलने की संभावना है।






