Today Horoscope 27 March आज का दिन रहने वाला है इन राशि वालों की लिए बेहद खुशनुमा, जानें कैसा रहेगा आज का आपका दैनिक राशिफल।

 

मेष- आप अपने व्यापार में कुछ नवीनता ला सकेंगे, तो इससे आपको अच्छे लाभ मिलेंगे। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको जल्दबाजी में किसी से कोई वादा नहीं करना है। पारिवारिक मामलों को आप घर में रहकर ही निपटाएंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा।

वृषभ-  पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। नौकरी में आप बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो किसी दूसरी जगह अप्लाई कर सकते हैं। आपको अपने परिवार में किसी सदस्य की कोई बात बुरी लगेगी, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। आप किसी काम को भाग्य के भरोसे करेंगे, तो उसमें आपको सफलता मिलने की संभावना है।

मिथुन-आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। संतान के विवाह की बात पक्की हो सकती है। परिवार में रिश्तों में यदि कुछ अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। सभी सदस्य एकजुट नजर आएंगे। आपके घर किसी पूजा पाठ का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

कर्क-प्रेम जीवन जी रहे लोगों को किसी बात को लेकर टेंशन बनी रहेगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई से ध्यान भटक सकता है। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो उसके आपको मिलने की पूरी संभावना है। आप संतान की फरमाइश पर किसी नए वाहन की खरीदारी करेंगे। आपको किसी नए काम में सोच समझ कर हाथ बढ़ाना बेहतर रहेगा। आप अपने पुराने कर्जो को भी उतरने की पूरी कोशिश करेंगे।

सिंह-आपने यदि  किसी को धन उधार दिया था, तो उसे भी आप वापस ले सकते हैं। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलेगा। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। कामकाज के मामले में आपको किसी पर भरोसा नहीं करना है। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। आपको काम के साथ-साथ सेहत मे भी लापरवाही नहीं करनी है।

और पढ़े  Today Horoscope 04 November 2026 आज इन राशि वालों के लिए है खुशखबरी, धन लाभ और तरक्की के योग, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

कन्‍या-सरकारी तंत्र का पूरा-पूरा लाभ मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्‍छी रहेगी। व्‍यापार भी आपका सही चलता रहेगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।

तुला-आपको बिजनेस में भी कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। यदि आपने पार्टनरशिप में कोई डील फाइनल की थी, तो उसमें आप पार्टनर पर पूरी निगरानी बनाकर रखें। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप किसी नए घर के खरीदारी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी।

वृश्चिक-आपकी सुख-सुविधा बढ़ेंगी। आप शौक और मौज की चीजों पर अच्छा धन खर्च करेंगे। आपको किसी बात को लेकर यदि संशय हो, तो आप उसमें बिल्कुल आगे ना बढ़ें। प्रेम जीवन जी रहे लोग लोगों में किसी बाहरी व्यक्ति के कारण कहासुनी हो सकती है। आप अपनी भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न ले, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा।

धनु-आपको किसी दूसरे के मामले में बोलने से बचना होगा। शुभ कार्यों पर आप अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। किसी रुकी हुए डील के मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। संतान को किसी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने किसी विरोधी की बातों में न आए। बिजनेस को लेकर आपके पिताजी आपको कोई सलाह देंगे, जो आपके खूब काम आएगी।

मकर-आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। माता-पिता का आपको पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी प्रॉपर्टी से भी अच्छी इनकम होने की संभावना है। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे, तो उसमें उन्हें जीत अवश्य मिलेगी। बिजनेस में आपको कुछ नए कामों को करने का मौका मिलेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।

और पढ़े  Today Horoscope 03 November 2026 आज इन राशि वालों का बढ़ेगा कामकाज, सिंह की लव लाइफ में आएगा नया मोड़, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

कुंभ-  आपके मन में खुशियां भरपूर रहेंगी। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। आप मनचाही यात्रा करेंगे। आप अपने बेफिजूल के खर्चों को भी बढ़ा सकते हैं, जिससे बाद में आपकी समस्याएं बढ़ने की संभावना है। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने वाले लोग किसी एक्सपर्ट की राय लेकर काम करेंगे, तो बेहतर रहेगा।

मीन-आप अपने जीवनसाथी के साथ खरीदारी भी कर सकते हैं। आपको अपने परिवार में किसी सदस्य की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। संतान का कोई रिजल्ट आने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपने यदि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन उधार लिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है।

  • Related Posts

    Today Horoscope 06 November 2026 आज मिलेगा इन राशि वालों को बड़ा लाभ, पढ़ें अपना  दैनिक राशिफल।।

    मेष- आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए अवसर लेकर आ सकता है। करियर में अचानक कोई अच्छी खबर मिलने या कामकाज में तेजी से प्रगति होने से आपका…

    Today Horoscope 05 November 2026 आज का दिन इन राशि वालों के लिए रहेगा शुभ, धन और मान-सम्मान में हो सकती है वृद्धि, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

      मेष- आज आपका आत्मविश्वास और मेहनत आपको आगे बढ़ने की ताकत देंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी पहचान मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास करने होंगे, लेकिन ध्यान रखें कि हर…